Motihari: राष्ट्रभक्ति के नारों के बीच निकली विशाल तिरंगा यात्रा

Published by : SN SATYARTHI Updated At : 14 Aug 2025 5:13 PM

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के आह्वान पर नगर परिषद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली है.

विज्ञापन

Motihari: चकिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के आह्वान पर नगर परिषद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली है. यह यात्रा गुरुवार को विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव के नेतृत्व में आयोजित की गयी.जो व्यापार मंडल स्थित भाजपा कार्यालय से शुरू हुई और पूरे नगर का भ्रमण करते वापस कार्यालय पर समाप्त हुई. इस दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लिये भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे.इस मौके पर विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश के वीर जवानों के सम्मान का एक माध्यम है, जिनके प्रति पूरे देश और दुनिया में गर्व और सम्मान की भावना है. तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने डेढ़ सौ फीट का तिरंगा उठा पूरे नगर का भ्रमण किया.तिरंगा यात्रा में विधानसभा संयोजक रोहित सिंह, सुधीर मिश्रा,संजय चौधरी,नीरज यादव, कृष्णा शर्मा,संजीत पांडे, डॉ बच्चा प्रसाद,माला सिंह,मालती देवी समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SN SATYARTHI

लेखक के बारे में

By SN SATYARTHI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन