15 दिन बाद घर में आने वाला था बछड़ा, उससे पहले आग ने गर्भवती गाय की जान ले ली

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद लोग व बचाव कार्य में जूटे फायरमैन.

रक्सौल के कोइरिया टोला में आग लगने से किसान लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा का घर जलकर राख हो गया. हज़ारों रुपये के घरेलू और कृषि सामग्री के साथ, 15 दिन बाद बच्चा देने वाली गर्भवती गाय की भी झुलसकर मौत हो गई. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

Raxaul News: रक्सौल शहर के कोइरिया टोला वार्ड नंबर-25 स्थित सरिसवा नदी पुल के समीप बुधवार की रात शॉर्ट सर्किट से एक घर में अचानक आग लग गई. आग की चपेट में आने से हजारों रुपये मूल्य की घरेलू एवं कृषि सामग्री जलकर नष्ट हो गई. वहीं घर में बंधी गर्भवती गाय गंभीर रूप से झुलस गई, जिससे उसकी मौत हो गई. बताया गया कि गाय करीब 15 दिनों बाद बच्चा देने वाली थी. घटना के बाद किसान परिवार में मातम और गहरा दुख है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घर में अचानक लगी आग, सामान जलकर राख

बताया जाता है कि आग किसान लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा के घर में लगी. देखते ही देखते आग ने घर में रखे घरेलू सामान और कृषि उपयोग की सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटों से हजारों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई.

15 दिन बाद बच्चा देने वाली थी गाय

आग के दौरान घर में बंधी गर्भवती गाय भी इसकी चपेट में आ गई. गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौत हो गई. परिवार के लोगों ने बताया कि गाय करीब 15 दिनों बाद बच्चा देने वाली थी. ऐसे में उसकी मौत से परिवार को आर्थिक नुकसान के साथ भावनात्मक आघात भी पहुंचा है.

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने में की मदद

आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने में सहयोग किया और आग को आगे फैलने से रोकने का प्रयास किया. हादसे के बाद इलाके में भी काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा.

पीड़ित परिवार ने सहायता और मुआवजे की मांग की

घटना के बाद लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा और उनके परिजन बेहद मर्माहत हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित किसान परिवार को उचित सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि आग की घटना में परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है, इसलिए प्रशासन को पीड़ित परिवार की मदद करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: नेपाल से भटककर पहुंचा गैंडा, ड्रोन ने खोजी लोकेशन, गांव में दहशत का माहौल


विज्ञापन
मनोज कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार गुप्ता

मनोज कुमार गुप्ता बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट, रेडियो और डिजिटल माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए अंतरराष्ट्रीय संबंधों, सीमा सुरक्षा और नेपाल की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. सामाजिक सरोकारों में गहरी रुचि के साथ वे क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के प्रयासों के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन