मोतिहारी में 1989 लीटर मिलावटी पेट्रोल जब्त, टैंकर से कटिंग कर ग्रामीण इलाकों में खपाने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त मे मिलावटी पेट्रोल तस्कर

मोतिहारी पुलिस ने पेट्रोल टैंकर से कटिंग कर मिलावट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. लखौरा के पास नेशनल हाईवे पर 1989 लीटर पेट्रोल लदी पिकअप को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस इस मामले में बड़े नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद कर रही है.

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी. टैंकर से पेट्रोल की कथित कटिंग कर उसमें मिलावट के बाद ग्रामीण इलाकों में सस्ते दाम पर खपाने के खेल का पुलिस ने खुलासा किया है. नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लखौरा की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे पर घेराबंदी कर 1989 लीटर पेट्रोल लदी पिकअप जब्त की. कार्रवाई के दौरान चालक भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस टीम ने पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के बरमादिया निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पुलिस ने पिकअप को रोका

इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप से बड़ी मात्रा में पेट्रोल ले जाया जा रहा है. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने लखौरा की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे पर घेराबंदी की.

इसी दौरान संदिग्ध पिकअप को रोककर उसकी तलाशी ली गयी. पुलिस को देखते ही चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया.

1989 लीटर पेट्रोल के साथ चंदन गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान चंदन कुमार, पिता हरिशंकर पंडित, निवासी बरमादिया, थाना चकिया के रूप में हुई है. उसके कब्जे से एक पिकअप और उसमें लदा 1989 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया.

पुलिस ने पिकअप और बरामद पेट्रोल को जब्त कर लिया है.

टैंकर से कटिंग कर ग्रामीण इलाकों में खपाने का आरोप

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी कथित रूप से पेट्रोल टैंकर से तेल की कटिंग कर उसे अलग-अलग जगहों पर पहुंचाते थे. इसके बाद ग्रामीण इलाकों में सस्ते दाम पर इसकी बिक्री किए जाने की बात सामने आयी है.

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पेट्रोल की खेप कहां से आती थी और इसे किन-किन इलाकों में पहुंचाया जाना था.

पूछताछ में खुलेगा पूरे नेटवर्क का राज

गिरफ्तार चंदन कुमार से पुलिस पूछताछ कर रही है. जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान पेट्रोल की आपूर्ति, कटिंग और बिक्री से जुड़े अन्य लोगों तथा उनके ठिकानों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है.

अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी : पुलिस

इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि गुप्त सूचनाओं के आधार पर अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: घर के बाहर बैठी महिला को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन