रक्सौल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के बीच किया स्वागत
स्वागत कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्रदेश अध्यक्ष, सांसद व अन्य पार्टी कार्यकर्ता
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी रक्सौल पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया. इस भव्य स्वागत से कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था.
Raxaul News: रक्सौल. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सोमवार को पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने नेपाल के वीरगंज जाने के क्रम में रक्सौल पहुंचे. गम्हरिया नहर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा.
आपके शहर में
Raxaul News: ढोल-नगाड़ों के बीच हुआ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता पहले से ही गम्हरिया नहर चौक पर जुटे थे. उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और पार्टी के प्रति अपनी एकजुटता एवं सक्रियता का प्रदर्शन किया.
स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व स्थानीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय एवं विधायक प्रतिनिधि कन्हैया सर्राफ ने किया.
नेपाल जाने के क्रम में रक्सौल पहुंचे संजय सरावगी
प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि वे निजी कार्य से नेपाल जा रहे हैं. रक्सौल में कार्यकर्ताओं ने जिस आत्मीयता और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया, उससे वे अभिभूत हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं के स्नेह और सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया.
सांसद संजय जायसवाल ने बताया गौरव का विषय
सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संजय सरावगी का रक्सौल की धरती पर पहली बार आगमन कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और उत्साह का विषय है. इसी कारण बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए पहुंचे.
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह संगठन की मजबूती और सक्रियता को दर्शाता है.
सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि अजय पटेल, राजकिशोर ठाकुर, शंभू दास, सुमन सिंह, विजय कुमार सिंह, मोती बैठा, विजय साह, सुबोध कुशवाहा, कमलेश कुमार, शिवनारायण यादव, रामजन्म मुखिया, टुन्नू राम, विकास सिंह, रामेश्वर पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
कार्यकर्ताओं की भीड़ और उत्साह के कारण कुछ समय तक गम्हरिया नहर चौक पर उत्सवी माहौल बना रहा.
यह भी पढ़ें: सस्ता नारियल पानी देने का झांसा, कारोबारी से साइबर अपराधियों ने ठगे 2.10 लाख रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए