SCERT Bihar: नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर NMMSS आवेदन शुरू, OTR अनिवार्य
SCERT Bihar: नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर NMMSS आवेदन शुरू, OTR अनिवार्य
बिहार राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (NMMSS) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. पात्र छात्र 31 अगस्त 2026 तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए OTR और आधार कार्ड अनिवार्य है, जिससे योग्य छात्र इस महत्वपूर्ण अवसर से वंचित न रहें.
मोतिहारी: सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है. राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) बिहार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (NMMSS) के तहत नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर ऑनलाइन आवेदन और नवीनीकरण (Renewal) की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस संबंध में एससीईआरटी ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं.
31 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
छात्रवृत्ति के लिए आवेदन और सत्यापन की समय-सीमा तय कर दी गई है.
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 जून 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2026
- त्रुटिपूर्ण आवेदन सुधार (Defective Verification): 15 सितंबर 2026 तक
- संस्थान स्तर (INO) सत्यापन: 15 सितंबर 2026 तक
- जिला स्तर (DNO) सत्यापन: 30 सितंबर 2026 तक
किन छात्रों को मिलेगा आवेदन का मौका?
एससीईआरटी के अनुसार दो श्रेणियों के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं.
फ्रेश रजिस्ट्रेशन: 11 मार्च 2026 को आयोजित NMMSS परीक्षा में सफल और वर्तमान में कक्षा 9 (सत्र 2026-27) में पढ़ रहे विद्यार्थी.
रिन्यूअल (Renewal):
- वर्ष 2025 के सफल छात्र (वर्तमान में कक्षा 10)
- वर्ष 2024 के सफल छात्र (वर्तमान में कक्षा 11)
- वर्ष 2023 के सफल छात्र (वर्तमान में कक्षा 12)
OTR और आधार कार्ड अनिवार्य
सत्र 2026-27 के नए आवेदकों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य होगा.
18 वर्ष या उससे अधिक आयु के विद्यार्थियों के लिए आधार कार्ड जरूरी है. यदि आवेदक नाबालिग है और उसका आधार उपलब्ध नहीं है, तो माता-पिता या कानूनी अभिभावक में से किसी एक का आधार देना होगा.
अधिकारियों को भी दिए गए निर्देश
SCERT ने जिला नोडल अधिकारियों (DNO) को अपना डाटा अपडेट करने और NSP FaceAuth App के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करने का निर्देश दिया है. साथ ही संस्थानों और जिला अधिकारियों को प्रतिदिन आवेदन सत्यापन और मॉनिटरिंग करने को कहा गया है, ताकि कोई भी पात्र छात्र योजना से वंचित न रहे.
यह भी पढ़ें: पूर्वी चंपारण में बाल श्रम पर सख्ती, रेस्क्यू बच्चों को मिलेंगे 25 हजार रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अमृतेश कुमार
अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










