रक्सौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और चोरी के मामलों में कई आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपित

रक्सौल पुलिस ने विशेष अभियान के तहत हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी और मारपीट के मामलों में कई आरोपितों को गिरफ्तार किया. अवैध हथियार, कारतूस और चोरी का सामान भी बरामद हुआ.

विज्ञापन

रक्सौल से मनोज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Motihari News: पूर्वी चंपारण के रक्सौल में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट और चोरी के अलग-अलग मामलों में कई आरोपितों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल और चोरी का सामान भी बरामद किया गया.

ये भी पढ़ें: मधुबनी में सरफुद्दीन हत्याकांड: 12 दिन बाद मिला सड़ा-गला शव, शत्रुपट्टी में मातम; नानी बोलीं- “मेरा बाबू वापस ला दो”

अवैध हथियार के साथ दबोचा गया आरोपी

थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ किसी आपराधिक वारदात की तैयारी में है.

इसके बाद पुलिस निरीक्षक कृष्ण मुरारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान सिसवा निवासी 38 वर्षीय मुन्ना यादव, पिता गोपाल यादव को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई.

इस मामले में रक्सौल थाना कांड संख्या 295/26 के तहत आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा: बेतिया में डिजिटल डिवाइस से नकल करते अभ्यर्थी गिरफ्तार

हत्या के प्रयास का फरार आरोपी भी गिरफ्तार

एक अन्य कार्रवाई में रक्सौल थाना कांड संख्या 150/26 के हत्या के प्रयास मामले के नामजद आरोपी कौड़िहार निवासी 45 वर्षीय छठु यादव, पिता स्वर्गीय योगेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस के अनुसार, वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी.

शराब के नशे में मारपीट करने वाला भी पहुंचा जेल

विशेष अभियान के दौरान रक्सौल थाना कांड संख्या 294/26 में शराब के नशे में मारपीट करने के आरोपी इस्लामपुर निवासी साबीर खलीफ, पिता स्वर्गीय अब्दुल हकीम को भी गिरफ्तार किया गया.

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.

चोरी का 109 किलो जला तांबा और बैटरी बरामद

पुलिस ने गृहभेदन और चोरी के एक अन्य मामले में नागा रोड वार्ड संख्या-11 निवासी 24 वर्षीय विराट कुमार उर्फ बब्लू, पिता जयप्रकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया. इस मामले में तीन विधि-विरुद्ध किशोरों को भी पकड़ा गया.

उनके कब्जे से 109 किलोग्राम जला हुआ तांबे का तार और एक एक्साइड बैटरी बरामद की गई.

सभी आरोपित न्यायिक हिरासत में

थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि सभी आरोपितों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर की गई है. सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: क्या आपने देखा है पटना का 2500 साल पुराना इतिहास? इन ऐतिहासिक धरोहरों को देखकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन