Motihari News: 12 घंटे नहीं, 8 घंटे काम चाहिए, प्रवासी श्रमिकों ने सम्मेलन में उठाई अधिकारों की आवाज

Updated:
विज्ञापन

श्रमिक सम्मेलन में शामिल लोग

छौड़ादानो प्रखंड में प्रवासी श्रमिकों का सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें 8 घंटे काम, सम्मानजनक मजदूरी और सुरक्षा के लिए कानून बनाने की जोरदार मांग उठी. श्रमिकों ने शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Motihari News: छौड़ादानो प्रखंड क्षेत्र के नारायण चौक पर प्रवासी श्रमिकों का सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन में प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा, सम्मान, रोजगार और उचित मजदूरी की गारंटी के लिए कानून बनाने की मांग उठी. इस दौरान गांव-गांव में एकजुटता अभियान तेज करने का संकल्प लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Chhauradano News Today: काम दो, उचित दाम दो का नारा बुलंद

सम्मेलन में प्रवासी श्रमिकों ने “प्रवासी श्रमिकों को काम दो, काम का उचित दाम दो” का नारा बुलंद किया. वक्ताओं ने श्रमिकों के काम के घंटे कम करने की मांग करते हुए 12 घंटे के बजाय पहले की तरह आठ घंटे की सेवा व्यवस्था लागू करने की बात कही.

उन्होंने प्रवासी श्रमिकों को सम्मानजनक मजदूरी और सुरक्षित कार्यस्थल उपलब्ध कराने की मांग सरकार से की.

13 सदस्यीय प्रवासी श्रमिक संघ की टीम गठित

सम्मेलन के दौरान 13 सदस्यीय प्रवासी श्रमिक संघ लीडिंग टीम का गठन किया गया. इसमें मेवालाल महतो, मेराज हुसैन, सुनील राम, दिलीप राम, रवि माझी, संजय पासवान, रामेश्वर यादव, सकल कुमार, संदीप महतो, जोखू माझी, अरुण कुमार, लखिन्दर माझी और उपेंद्र सहनी को शामिल किया गया.

13 सितंबर को दिल्ली में होगा प्रवासी श्रमिक अधिकार सम्मेलन

वक्ताओं ने बताया कि आगामी 13 सितंबर 2026 को दिल्ली में प्रवासी श्रमिक अधिकार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. इसमें चंपारण से भी प्रतिनिधि शामिल होंगे.

सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया.

गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी अधिकारों की लड़ाई

भाकपा-माले के नेताओं ने कहा कि प्रवासी श्रमिक संघ के गठन से प्रवासी युवाओं को नई ऊर्जा मिलेगी. देशभर में प्रवासी श्रमिकों के शोषण के खिलाफ संघर्ष को भी मजबूती मिलेगी.

नेताओं ने कहा कि रोजगार, उचित मजदूरी, सम्मान और श्रमिकों के अधिकारों की लड़ाई को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: दो दशक बाद सड़क बनने की जगी उम्मीद, पेड़ और बिजली पोल ने फिर रोक दिया काम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन