मोतिहारी: नाले की नींव पर ग्रामीणों ने क्यों उठाए सवाल? विरोध के बाद पीसीसी कराने का मिला आश्वासन

Updated:
विज्ञापन

घटिया निर्माण कार्य को रोकते ग्रामीण

मोतिहारी में नाला निर्माण की गुणवत्ता पर स्थानीय महादलित बस्ती के लोगों ने सवाल उठाए हैं. ग्रामीणों ने बिना पीसीसी किए निर्माण शुरू करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया. विरोध के बाद निर्माण एजेंसी ने मौके पर सुधार का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी. छौड़ादानो मेन रोड में नहर चौक से कस्टम ऑफिस तक चल रहे नाला निर्माण में कथित अनियमितता को लेकर मंगलवार को महादलित बस्ती के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने बस्ती के सामने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए बिना पीसीसी किए छड़ खड़ा कर नाला निर्माण शुरू करने का आरोप लगाया. विरोध के बाद निर्माण एजेंसी ने मौके पर पीसीसी कराने का आश्वासन दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Chhauradano News: पानी के बीच छड़ खड़ा करने का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि बस्ती के सामने नाला निर्माण के लिए पहले पीसीसी नहीं किया गया और सीधे छड़ खड़ा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया.

ग्रामीणों के अनुसार, जिस स्थान पर नाला बनाया जा रहा था, वहां पहले से पानी जमा था. ऐसे में पानी के बीच निर्माण शुरू होने से नाले की मजबूती और गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

निर्माण की गुणवत्ता को लेकर जतायी चिंता

अर्जुन मली, नगीना मली, सुरेश मली, करण मली, हिरमुन्नी देवी, राधिका देवी, गुड्डी देवी और गौरी देवी समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी राशि से होने वाले निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन होना चाहिए.

ग्रामीणों का कहना था कि यदि नाले की नींव ही मजबूत नहीं होगी तो निर्माण लंबे समय तक टिकाऊ नहीं रह पाएगा. उन्होंने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निगरानी की मांग की.

विरोध के बाद पीसीसी कराने का मिला आश्वासन

मामले को लेकर बस्ती के लोगों ने निर्माण एजेंसी के कर्मियों के सामने अपना विरोध दर्ज कराया. काफी देर तक चले विरोध के बाद निर्माण एजेंसी की ओर से मौके पर पीसीसी कराने का आश्वासन दिया गया.

आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ और मामला तत्काल टल गया.

प्राक्कलन के अनुरूप काम कराने की मांग

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से पूरे नाला निर्माण कार्य की जांच कराने और प्राक्कलन के अनुरूप काम सुनिश्चित कराने की मांग की है.

ग्रामीणों का कहना है कि जनता की सुविधा के लिए कराए जा रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: दो दशक बाद सड़क बनने की जगी उम्मीद, पेड़ और बिजली पोल ने फिर रोक दिया काम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन