बिहार के मोतिहारी में पागल सियार ने एक दिन में 20 लोगों को काटा, सभी जख्मी का अस्पताल में चल रहा इलाज…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Aug 2024 2:27 PM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Motihari News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिला में पागल सियार आतंक मचाया हुआ था. गांव के करीब 20 लोगों को अपना शिकार बनाया था. सभी ग्रामीण खौफ में जी रहे थे. घटना मोतिहारी के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के हरदिया व गोरगांवा गांव का बताया जा रहा है.

विज्ञापन

Motihari News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिला में पागल सियार आतंक मचाया हुआ था. गांव के करीब 20 लोगों को अपना शिकार बनाया था. सभी ग्रामीण खौफ में जी रहे थे. घटना मोतिहारी के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के हरदिया व गोरगांवा गांव का बताया जा रहा है. पागल सियार ने दोनो गांव के 20 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है. हालांकि पागल सियार को बाद में ग्रामीणों ने मार दिया. सभी जख्मी लोगों का इलाज मोतिहारी के ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है.

कई ग्रामीण तो ऐसे थे कि वो घर से जैसे हीं निकले उनको सियार ने अपना शिकार बना लिया था. इसी क्रम में जख्मी रंगीला राम ने बताया कि वो जैसे शौच करने गए तभी सियार ने उनपर हमला कर जख्मी कर दिया. वे खुद को बहुत बचाने का प्रयास किए लेकिन हाथ और चेहरा पर कटकर जख्मी कर दिया. वहीं रामचंद्र दुबे ने बताया कि वो घर के बाहर पेशाब करने निकले थे तभी सियार ने उनपर हमला कर जख्मी कर दिया.

ये भी पढ़ें: पटना में बिना रजिस्ट्रेशन के मिले 26 हजार फ्लैट, सर्वे के बाद अब जानिए क्या है कार्रवाई की तैयारी…

कोचिंग में पढ़ रहे बच्चों पर भी कर दिया था हमला

सभी जख्मी लोगों को सियार ने अलग अलग तरीके से अपना शिकार बनाना. रात के अंधेरे में डर से लोग निकल नहीं पाते थे. कई लोग रात को दुकान या बाजार से वापस आ रहे थे तो सियार ने अपना शिकार बना लिया और बुरी तरह से जख्मी कर दिया. बता दें कि कोचिंग में पढ़ रहे बच्चों के ऊपर भी सियार ने हमला करने का प्रयास किया लेकिन बच्चों ने कुर्सी टेबल आदि से खदेड़ा गया तब सियार पीछे मुड़कर भाग गया.

बता दें कि कई ग्रामीणों का कहना था कि एक सियार नहीं हैं. दो या तीन सियार हैं जो लोगों पर हमला कर रहे हैं. किसी ने बोला कि एक हीं सियार है जो पागल हो गया है और लोगों पर हमला कर रहा है. सियारों की संख्या स्पष्ट नहीं हो पाया.

ये भी पढ़ें: पटना में गंगा में डूबे BPSC शिक्षक का 24 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, शिक्षकों ने निकाला मौन जुलूस

परेशान ग्रामीणों ने सियार को पीट-पीटकर मार डाला

इस पागल सियार के हमला से ग्रामीण परेशान हो गए थे और खौफ में जी रहे थे. इसी बीच एक सियार ग्रामीणों के रडार में पकड़ा गया और उसको ग्रामीणों ने खदेड़ कर दौड़ा- दौड़ाकर पीटा जिससे उसकी मौत हो गई. उसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. जख्मी सभी व्यक्तियों की इलाज चल रही है. घायल रंगीला राम की हालत नाजुक है. कई बच्चे सहमे हुए हैं.

UN को उम्मीद, पीएम मोदी का दौरा रोकेगा Ukraine-Russia War !

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन