ePaper

मोतिहारी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का होगा अपना भवन

Updated at : 31 Mar 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
मोतिहारी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का होगा अपना भवन

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की 26वीं कार्यकारिणी की तीसरी बैठक एक होटल के सभागार में चेंबर अध्यक्ष अंगद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई.

विज्ञापन

मोतिहारी.चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की 26वीं कार्यकारिणी की तीसरी बैठक एक होटल के सभागार में चेंबर अध्यक्ष अंगद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई. विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ विवेक गौरव तथा पूर्व महासचिव हेमंत कुमार का स्वागत कर परिचय कराया गया. महासचिव आलोक कुमार ने गत बैठक के कार्यवाही और गतिविधियों की रिपोर्ट सभा के समक्ष रखी. सभा की शुरुआत होली मिलन और जिला प्रशासन व्यवसायी संवाद के समीक्षा के साथ हुई, निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन व्यवसाई संवाद मे उठाए गए विभिन्न मुद्दों की हर 3 महीने पर समीक्षा की जाएगी. अध्यक्ष अंगद सिंह ने कहा कि व्यवसाई के हित में मोतिहारी चैंबर सदैव तत्पर है और व्यावसायिक हित में सालों भर कार्य किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल की प्राथमिकता चैंबर भवन का निर्माण रहेगा. सत्र 2025 के समस्त विभागों के कार्य की समीक्षा के साथ संतोष व्यक्त किया गया.

बैठक में संस्थापक अध्यक्ष बीरेंद्र जालान ने कहा कि आगामी महीने में सभी क्षेत्रीय चैंबर में चुनाव कराने की प्राथमिकता दी जाएगी जहां पिछले तीन साल से चुनाव नहीं हुआ है, सभा में पूर्व अध्यक्ष रवि कृष्ण लोहिया, संजय जायसवाल अनुपम जायसवाल, राजीव विजडम,संयोजक मनीष कुमार, सुनील कुमार श्रीवास्तव, सुधीर गुप्ता चंदू मिश्रा, सत्यव्रत जायसवाल, रवि शेखर, राहुल शर्मा उपस्थित रहे. धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अरविंद सर्राफ के द्वारा किया गया. जानकारी महासचिव सह मीडिया प्रभारी आलोक कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन