ePaper

Motihari : गायत्री महायज्ञ में 11 सौ परिवार ने समाज कल्याण को ले किया हवन

Updated at : 07 Dec 2025 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari : गायत्री महायज्ञ में 11 सौ परिवार ने समाज कल्याण को ले किया हवन

वैदिक मंत्रोंचlरण के बीच रविवार को देवपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ. यज्ञ के दूसरे दिन सभी देवी देवताओं का आह्वान किया गया.

विज्ञापन

अरेराज. वैदिक मंत्रोंचlरण के बीच रविवार को देवपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ. यज्ञ के दूसरे दिन सभी देवी देवताओं का आह्वान किया गया. वैदिक मंत्रोच्चारण से पुरा यज्ञ परिसर गूंज उठा. संपूर्ण नगर में पीत वस्त्रधारी महिला पुरुष नजर आ रहे थे. प्रथम दिन हुए हवन यज्ञ में एक साथ लगभग 1100 भक्तो ने सपरिवार भाग लिया.वैदिक मत्रों से संपूर्ण वातावरण गूंज उठा. हवन के धुएं से संपूर्ण शिव नगरी में एक अद्भुत ऊर्जा का संचार प्रतीत हो रहा था. यज्ञाचर्य राज कुमार भृगु ने यज्ञ के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह सनातन संस्कृति है सदियों से ऋषि परंपरा यज्ञीय रही है. उन्होंने बच्चों को संस्कारित बनाने के लिए बचपन से यज्ञ से जुड़ने की बात कही. कल विभिन्न प्रकार के संस्कार मुंडन,पुंसवंन, नामकरण, अन्नप्राशन, यज्ञोपवित आदि संपन्न कराये जायेंगे . शांतिकुंज हरिद्वार आचार्यों में बृजेन्द्र त्रिपाठी, रामबीर नेगी, हुकुमचंद एवं मृणाल पाण्डेय आये हुए हैं. मौके पर रमाशंकर तिवारी मुख्य ट्रस्टी, सतीश कुमार सहायक मुख्य ट्रस्टी, सुदिष्ट मिश्रा,आशुतोष सिंह, प्रदीप वर्मा,उप जोन की मिनाक्षी वर्मा,ध्रुव नारायण सिंह मुख्य ट्रस्टी रक्सौल, जगदीश प्रसाद, रामायण शर्मा, जयचंद गिरी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन