मधुबन में उर्वरक वितरण को लेकर समीक्षा बैठक, किसानों को जरूरत के अनुसार खाद देने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
कृषि कर्मियों व उर्वरक विक्रेताओं के साथ की बैठक

कृषि कर्मियों व उर्वरक विक्रेताओं के साथ की बैठक

मधुबन प्रखंड कृषि कार्यालय में बुधवार को उर्वरक वितरण को लेकर बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में किसानों तक उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. जरूरतमंद किसानों को प्राथमिकता देने का निर्देश जारी किया गया है.

विज्ञापन

Motihari News: मधुबन प्रखंड कृषि कार्यालय में बुधवार को अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बजरंग कुमार सिंह एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी मुनेश्वर प्रसाद सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में कृषि कर्मियों और खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के साथ उर्वरक वितरण को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई.

Madhuban Agriculture News: जरूरतमंद किसानों को प्राथमिकता देने का निर्देश

बैठक में अधिकारियों ने सभी खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया कि प्रखंड की सभी पंचायतों के किसानों को उनकी वास्तविक आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने कहा कि उर्वरक वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना प्राथमिकता है.

कृषि कर्मी और उर्वरक विक्रेता रहे मौजूद

बैठक में कृषि कर्मी अजय कुमार पाठक, अनिल कुमार, राजेश रंजन, राजीव रंजन, सुधीर कुमार, आलोक बेरा, शालू कुमारी, भाग्य नारायण शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, फिरोज आलम, कमलेश कुमार, प्रमोद कुमार, फिरोज अंसारी एवं सुनील कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे. वहीं खुदरा उर्वरक विक्रेताओं में शाहिद हुसैन, संतोष कुमार, ब्रजकिशोर कुमार, दीनबंधु पटेल, रंजीत कुमार, हासिन अख्तर सहित अन्य विक्रेता भी बैठक में शामिल हुए. मधुबन प्रखंड कृषि कार्यालय में बैठक करते अनुमंडल कृषि

यह भी पढ़ें: जाली नोटों के धंधे में नया खुलासा, दिल्ली से मोतिहारी तक फैला रैकेट


विज्ञापन
Shashi Chandra Tiwary

लेखक के बारे में

By Shashi Chandra Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन