Dream11 से बदली किस्मत, मोतिहारी के नीतीश कुमार ने जीते 5 करोड़, पिता हो गए भावुक
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Jun 2025 3:31 PM
Dream11: बिहार के मोतिहारी जिले के एक साधारण युवक नीतीश कुमार ने फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म Dream11 पर 5 करोड़ रुपये की इनामी राशि जीतकर न केवल अपनी किस्मत बदली, बल्कि पूरे गांव का मान बढ़ाया.
Dream11, सुजीत पाठक मोतिहारी: मोतिहारी जिले के कोटवा प्रखंड अंतर्गत मच्छर गांव के वार्ड नंबर 13 निवासी नीतीश कुमार ने फैंटेसी गेम प्लेटफॉर्म Dream11 पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 करोड़ रुपये की इनामी राशि जीत ली है. जैसे ही यह खबर इलाके में फैली, पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और हर तरफ नीतीश के बारे में लोग बात करने लगे. गांव के लोग नीतीश के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनकी सराहना कर रहे हैं. आसपास के गांवों से भी लोग उन्हें देखने और उनकी कहानी जानने आ रहे हैं.

क्या बोले नीतीश कुमार
मीडिया से बातचीत में नीतीश कुमार ने बताया कि यह जीत उनके लिए किसी सपने के पूरे होने जैसी है. उन्होंने कहा, “मैं पिछले कई वर्षों से Dream11 पर टीम बना रहा था. हार और जीत का सिलसिला चलता रहा, लेकिन इस बार मेहनत और अनुभव ने साथ दिया और किस्मत ने भी मुस्कुराया.” उन्होंने आगे कहा कि टीम बनाने के लिए उन्होंने खिलाड़ियों की फॉर्म, पिछला रिकॉर्ड और पिच की स्थिति का गहराई से अध्ययन किया था.
पिता हो गए भावुक
नीतीश की इस सफलता से न केवल उनके परिवार को, बल्कि पूरे गांव को गर्व हो रहा है. उनके पिता जादू लाल प्रसाद और परिवार के अन्य सदस्य बेहद भावुक हैं और बेटे की इस उपलब्धि को भगवान का आशीर्वाद और उसकी मेहनत का फल मानते हैं.
इसे भी पढ़ें: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 155 करोड़ की लागत से 3 मेन रोड का होगा कायाकल्प
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पैसों का क्या करेंगे
नीतीश इस इनामी राशि का सदुपयोग करने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस पैसे से वह सबसे पहले अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारेंगे. इसके अलावा वे समाज सेवा में भी हाथ आजमाना चाहते हैं और गांव के बच्चों की शिक्षा तथा स्वास्थ्य के लिए कुछ सार्थक कार्य करना चाहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










