Motihari: ध्रुव लखौरा के मुखिया किशोरी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लखौरा पुलिस ने ध्रुव लखौरा पंचायत के मुखिया किशोरी सहनी को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी . लखौरा पुलिस ने ध्रुव लखौरा पंचायत के मुखिया किशोरी सहनी को गिरफ्तार कर लिया. मुखिया पर लखौरा थाने में दर्जन भर आपराधिक मामले दर्ज है, जबकि तीन मामलों में मुखिया वांछित थे. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि शुक्रवार रात सूचना मिली कि आर्म्स एक्ट, रंगदारी व हत्या प्रयास के मामले में वांछित मुखिया किशोरी अपने घर आया है. सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि लखौरा थाना कांड संख्या 115-25 (आर्म्स एक्ट), कांड संख्या 94-25 व कांड संख्या 70-25 में किशोरी वांछित था. जबकि उसके उपर लखौरा थाने में एक दर्जन के करीब आपराधिक मामले पहले से दर्ज है, जिसमें वह जमानत पर था. छापेमारी में थानाध्यक्ष पंकज कुमार के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन