बाइक सवार को घेर अपराधियों ने नकद व मोबाइल लूटे

लालबेगिया पुल के पास आधा दर्जन अपराधियों ने बाइक सवार को घेर मारपीट की, उसके बाद नकद, मोबाइल सहित अन्य सामान लूट लिया.
मोतिहारी.मुफस्सिल थाना अंतर्गत लालबेगिया पुल के पास आधा दर्जन अपराधियों ने बाइक सवार को घेर मारपीट की, उसके बाद नकद, मोबाइल सहित अन्य सामान लूट लिया. घटना बुधवार रात की बतायी जा रही है. घटना को लेकर ढाका पड़री गांव के सरफराज खान ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने छह अज्ञात अपराधियों को आरोपित किया है. पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. सरफराज ने पुलिस को बताया है कि वह अपने भाई के साथ रात करीब 11.50 बजे बस से छतौनी स्टैंड में उतरा. दोनों को लेने उनके भाई दो बाइक से आये थे. बाइक पर बैठ चारों भाई ढाका के लिए छतौनी से निकले. कुछ दूर आगे बढने पर दो बाइक पर सवार छह अपराधी उनका पीछा लग गये. जैसे ही उनकी बाइक लालबेगिया पूल पर पहुंची कि दो बाइक सवार छह अपराधियों ने ओवर टेक कर आगे से घेर लिया. मारपीट करते हुए 37 सौ कैश, एप्पल का टैब, एक मोबाइल, एटीएम कार्ड सहित अन्य सामान लूट लिया. अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की गयी तो अपनी एक बाइक छोड़ सभी अपराधी फरार हो गये. भगाते समय उनके पॉकेट से एक चाकू सहित अन् सामान नीचे गिर गया. घटना की सूचना 112 नम्बर पर दी गयी्. पुलिस पहुंची तो बाइक, चाकू सहित अन्य सामान सौंप दिया गया. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष शिप्रा राजपुत का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन का शुरू कर दी गयी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




