मोतिहारी: तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम, गर्मी से राहत

Updated:
विज्ञापन

चिरैया में बारिश के दौरान भीगती सड़क

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चिरैया क्षेत्र में तेज आंधी, बारिश और हल्की ओलावृष्टि से मौसम सुहाना हो गया. कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

चिरैया (मोतिहारी) से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

Motihari News: पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच सोमवार की शाम करीब 7:35 बजे मौसम ने अचानक करवट ले ली. चिरैया क्षेत्र समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई. वहीं कई क्षेत्रों में हल्की ओलावृष्टि भी दर्ज की गई.

अचानक बदले मौसम ने लोगों को प्रचंड गर्मी से बड़ी राहत पहुंचाई है.

दिनभर गर्मी से लोग रहे परेशान

दोपहर तक तेज चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान रहे. गर्मी के कारण बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल देखी गई.

इसी बीच शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई. कई ग्रामीण इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरने की भी सूचना मिली.

बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना

बारिश के बाद तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया. लोग घरों से निकलकर ठंडी हवाओं का आनंद लेते नजर आए.

किसानों ने भी इस बारिश को राहत भरा बताया. हालांकि कुछ किसानों ने कहा कि यदि ओलावृष्टि अधिक होती तो फसलों को नुकसान हो सकता था.

फिलहाल मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत दिलाई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन