सदर अस्पताल में सेंट्रल जेल के बंदी की मौत

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में शुक्रवार की देर शाम सेंट्रल जेल मोतिहारी के बंदी की मौत हो गयी.

विज्ञापन

मोतिहारी . सदर अस्पताल में शुक्रवार की देर शाम सेंट्रल जेल मोतिहारी के बंदी की मौत हो गयी. मृतक अभिषेक कुमार (18) हरसिद्धि थाने के मानिकपुर कुशवाहा टोला का रहने वाला था. जेल अधीक्षक बिदु कुमार ने बताया कि बंदी की सुबह में अचानक तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद प्रार्ण रक्षार्थ उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां देर शाम इलाज के दौरान उसकी माौत हो गयी. उन्होंने बताया कि हत्याकांड के मामले में अभिषेक व उसके मामा 28 मई को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा था. उन्होंने बताया कि बंदी की मौत की सूचना उसके परिजनों का दे दी गयी है. इधर नगर पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. इसके लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है. आवेदन मिलने पर यूडी केस दर्ज कियाा जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन