Motihari: माई स्थान पर अंडा फोड़कर कर रहे थे झाड़-फूंक, तांत्रिक समेत तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

माई स्थान पूजा स्थल पर जांच करती पुलिस

मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र में माई स्थान पर अंडा फोड़कर अंधविश्वास फैलाने के आरोप में पुलिस ने एक तांत्रिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले की जांच में तंत्र-मंत्र के नाम पर ग्रामीणों को भ्रमित करने की बात सामने आई है.

विज्ञापन

Motihari News: कोटवा थाना क्षेत्र के मच्छरगांवा में धार्मिक स्थल पर अंडा फोड़े जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक तांत्रिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की जांच में घटना के पीछे अंधविश्वास फैलाकर ग्रामीणों को भ्रमित करने की बात सामने आयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

माई स्थान पर अंडा फोड़ने की मिली थी सूचना

पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि मच्छरगांवा गांव के वार्ड 11 स्थित पुराने माई स्थान के पूजा स्थल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने माता के स्थान पर अंडा फोड़ दिया है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू की.

झाड़-फूंक के नाम पर पैसे लेने का आरोप

जांच के दौरान पुलिस को गिरफ्तार जितेंद्र ठाकुर उर्फ झाड़-फूंक करने वाले तांत्रिक के बारे में जानकारी मिली. पुलिस के अनुसार, वह खुद को नेपाल से तंत्र-मंत्र सीखकर आने वाला बताता था और अंधविश्वास में विश्वास रखने वाले लोगों से झाड़-फूंक के नाम पर पैसे लेता था.

पूछताछ के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि उसने एक ग्रामीण के पारिवारिक हालात सुधारने के नाम पर सुनसान स्थान और रात के समय बाजार टोला स्थित माई स्थान मंदिर को चिन्हित कराया था.

नौ पिंड पर नौ अंडे फोड़ने की बात सामने आयी

पुलिस की जांच के अनुसार, मंदिर में नौ पिंड पर नौ अंडे फोड़कर उन्हें सिद्ध करने की बात सामने आयी है. इसी मामले में ग्रामीण के लिखित आवेदन पर कोटवा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी.

इसके बाद पुलिस ने मच्छरगांवा निवासी जितेंद्र ठाकुर उर्फ तांत्रिक, मुन्ना साह और जितेश साह को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने ग्रामीणों से की अफवाहों से बचने की अपील

पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है. साथ ही ग्रामीणों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और अंधविश्वास से बचने की अपील की गयी है. पुलिस ने क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए लोगों से सहयोग करने को कहा है.

यह भी पढ़ें

आईआईटी मुंबई से बीटेक के बाद अमेजन में 50 लाख के पैकेज पर चयन, आदित्य अजय ने बढ़ाया मान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन