Motihari: आदित्य अजय की बड़ी उपलब्धि, IIT Bombay से BTech के बाद Amazon में 50 लाख का पैकेज

Updated:
विज्ञापन

आईआईटी मुंबई में आदित्य अजय को बीटेक की डिग्री प्रदान करते संस्थान के निदेशक

मोतिहारी के आदित्य अजय ने IIT बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने प्रतिष्ठित कंपनी Amazon में 50 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर चयन पाया है, जो उनके गांव के लिए गर्व की बात है.

विज्ञापन

Motihari News: पताही प्रखंड के बेलाहिराम गांव निवासी आदित्य अजय ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. आदित्य ने आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई पूरी की है. आईआईटी मुंबई में आयोजित 64वें दीक्षांत समारोह सह डिग्री वितरण समारोह में संस्थान के निदेशक ने उन्हें बीटेक की डिग्री प्रदान की. पढ़ाई पूरी करने के बाद आदित्य का प्रतिष्ठित कंपनी अमेजन में करीब 50 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर कैंपस चयन हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

JEE Advanced में हासिल की थी ऑल इंडिया 17वीं रैंक

आदित्य अजय ने वर्ष 2022 में जेईई एडवांस्ड परीक्षा में ऑल इंडिया 17वीं रैंक हासिल की थी. आईआईटी गुवाहाटी जोन में उन्हें तीसरा स्थान मिला था. वहीं, जेईई मेन 2022 में आदित्य बिहार के टॉपर रहे थे.

उनकी इस सफलता के बाद अब आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में बीटेक पूरा कर अमेजन जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में चयन होना उनके परिवार और गांव के लिए गौरव की बात है.

आरके मिशन देवघर से की 10वीं तक पढ़ाई

आदित्य अजय बेलाहिराम गांव निवासी शिक्षक बबिता कुमारी और अजय कुमार के पुत्र हैं. उन्होंने कक्षा छह से 10वीं तक की पढ़ाई आरके मिशन देवघर से की.

इसके बाद चकिया स्थित लिवेनवा पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की. जेईई एडवांस्ड की तैयारी उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से की थी.

अमेजन में 50 लाख के सालाना पैकेज पर चयन

आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद आदित्य का कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से अमेजन में चयन हुआ है. उन्हें करीब 50 लाख रुपये का सालाना पैकेज मिलने की जानकारी है.

आदित्य की सफलता से बेलाहिराम गांव समेत पूरे पताही प्रखंड में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों और प्रखंडवासियों ने आदित्य अजय और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

यह भी पढ़ें

रक्सौल में 30 वर्षों से मुस्लिम भाई को राखी बांध रही हिंदू बहन, पेश की भाईचारे की मिसाल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन