Bihar News: मोतिहारी के सिरसा नदी में आठ दोस्तों ने लगा दी छलांग, जलकुंभी में फंसकर डूब गए…
bihar news
Bihar News: मोतिहारी में मच्छहां के आठ दोस्त एक साथ घर से सिरसा नदी के तट पर पहुंचे. इसके बाद सभी आठ दोस्तों ने सिरसा नदी में छलांग लगा दी.
Bihar News: मोतिहारी के सिरसा नदी में एक साथ आठ दोस्तों ने छलांग लगा दी. दो युवकों की मौत नदी में डूबने से हो गयी है. वहीं छह युवकों की किसी तरह से जान बच गयी. यह घटना मंगलवार की है. मृतकों में मच्छहां वार्ड 10 के रामाधार राम का पुत्र रोहित कुमार (22) व अवधेश राम का पुत्र श्याम कुमार (16) शामिल है. श्याम कुमार इंटर का छात्र था, जबकि रोहित बाहर में मजदूरी करता था. वह 10 दिन पहले बाहर से अपने गांव आया था. दोनों का घर आसपास में ही है.
नदी में डूबने से दो दोस्तों की मौत
बताया जाता है कि मच्छहां के आठ दोस्त एक साथ घर से नदी में नहाने के लिए निकले थे. रोहित व श्याम के साथ रमेश, रामबाबु व धनाई के साथ दो अन्य युवक नहाने के लिए सिरसा नदी घाट पर पहुंचे. आठों दोस्तों ने नदी में एक साथ छलांग लगायी. इस दौरान रोहित व श्याम गहरे पानी में चले गये. बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन जलकुंभी में दोनों का पैर फंस गया, जिसके कारण नदी से बाहर नहीं निकल पाये और डूबने से दोनों की मौत हो गयी.
घटना के बाद गांव में पसरा मातम
नहाने साथ गये अन्य दोस्तों ने उनके डूबने की खबर परिजनों सहित ग्रामीणों को दी. देखते ही देखते नदी घाट पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गयी. गोताखोरों ने नदी में घुसकर दोनों को बाहर निकला. इलाज के लिए परिजन दोनों को एक निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. एक किशोर सहित दो की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया. रोहित व श्याम के परिजन कलेजा पीट-पीट कर रो रहे थे. अपर थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया गया है.
Also Read: बिहार के इस जिले में हो रहा नए फ्लाईओवर का निर्माण, यात्रियों की सुविधा को 25 अगस्त तक बदला गया रूट
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए