बाइक छीनने के दौरान बैंक कर्मी को मारी गोली, रेफर

Updated:
विज्ञापन
बाइक छीनने के दौरान बैंक कर्मी को मारी गोली, रेफर

अरेराज -बेतिया मुख्य मार्ग पर लौरिया पेट्रोल पंप के पास बाइक छीनने के दौरान अपराधियों ने बैंककर्मी को गोली मार दी.

विज्ञापन

अरेराज .अरेराज -बेतिया मुख्य मार्ग पर लौरिया पेट्रोल पंप के पास बाइक छीनने के दौरान अपराधियों ने बैंककर्मी को गोली मार दी. बैंककर्मी को 112 पुलिस की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. वहां डाॅक्टर ने मोतिहारी रेफर कर दिया. सूचना पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुटी है. जख्मी बैंक कर्मी बेतिया जिले के मैनाटाड़ का शुभम कुमार बताया जा रहा है. वह हरदिया चौक स्थित आरबीएल प्राइवेट बैंक का कर्मी है. बैंक बंद कर घर जाने के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने बाइक छीनने का प्रयास किया. विरोध करने पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी. अनुमंडलीय अस्पताल के डॉ कमल कुमार ने बताया कि बैंक कर्मी के बाएं हाथ में गोली लगी है. गोली हाथ में ही फंस गयी है. इसको लेकर मोतिहारी रेफर कर दिया गया है. गोविंदगंज इंस्पेक्टर राजू कुमार मिश्र ने बताया कि जख्मी बैंक कर्मी को मोतिहारी रेफर कर दिया गया है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन