दुष्कर्म करने की नीयत से जोर जबरदस्ती का आरोप, छह पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने जा रही एक महिला के साथ दुष्कर्म करने की नीयत से जोर जब���दस्ती करने का आरोप लगाया गया

विज्ञापन

पीपराकोठी. थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने जा रही एक महिला के साथ दुष्कर्म करने की नीयत से जोर जबरदस्ती करने का आरोप लगाया गया है. इस दौरान महिला के विरोध करने व शिकायत देने पर परिजनों ने साथ मिलकर पति – पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया. उसके शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े और उसकी जान बचाई. घायलों का इलाज मोतिहारी सदर अस्पताल में कराया गया. मामले में महिला के कोर्ट परिवाद पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमें उसने गांव के अजीत महतो, शंभु महतो, अरविंद महतो, सर्वजीत महतो, बासमति देवी, ममीता देवी सहित छह लोगों को आरोपित किया है. बताया है कि वह घटना के दिन सुबह घर से समीप बागीचे की ओर शौच करने जा रही थी. इसी दौरान गांव का मनचला अजीत महतो उसे पीछे से पकड़ लिया और छेड़छाड़ कर जमीन पर पटक दिया. उसके शोर मचाने पर अगले बगल के लोग दौड़कर आए और उसके चंगुल से बचाया. जिसकी शिकायत आरोपी के परिजनों के पास गये तो सभी लोगों ने जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए भद्दी-भद्दी गालियां दी और मारपीट कर घायल कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन