कोर्ट से लौट रहे अधिवक्ता की बाइक दुर्घटना में मौत

Updated:
विज्ञापन

कोर्ट से कार्य निपटाकर अपने घर लौट रहे अधिवक्ता उमेश तिवारी की बाइक दुर्घटना में मंगलवार की मौत हो गयी. घटना मोतिहारी से घर जाने के क्रम में तुरकौलिया स्कूल चौक के पास घटी.

विज्ञापन

मोतिहारी. कोर्ट से कार्य निपटाकर अपने घर लौट रहे अधिवक्ता उमेश तिवारी की बाइक दुर्घटना में मंगलवार की मौत हो गयी. घटना मोतिहारी से घर जाने के क्रम में तुरकौलिया स्कूल चौक के पास घटी. मिली जानकारी के अनुसार व अपने बाइक से कोर्ट से कार्य निपटा घर लौट रहे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया. जिसमें बाइक सवार अधिवक्ता उमेश तिवारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. वे पशुरामपुर के रहने वाले थे. उन्हें ग्रामीणों ने गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लायें जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. अधिवक्ता मूलतः जीवधारा पंडितपुर के रहने वाले थे. वे अपने ननिहाल पशुरामपुर में ही बस गए थे. उनके दुर्घटना की खबर सुन गांव से काफी संख्या में लोग तुरकौलिया पहुंचे. लेकिन ठोकर मारने वाला वाहन फरार हो गया था. उनके निधन पर जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव पप्पू दुबे, अधिवक्ता नरेन्द्र मिश्र ,मनोज तिवारी,शिव पूजन प्रसाद ठाकुर, संतोष ठाकुर, अधिवक्ता धनंजय कुमार सहित अनेक ने दुख व्यक्त किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन