भागलपुर में बदमाशों ने स्वर्ण व्यापारी को गोली मारकर घायल किया, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Aug 2022 9:11 PM
भागलपुर के मधुसुदनपुर में स्वर्ण व्यापारी को रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने वाले कुख्यात मनुआ यादव ने फिर एक युवक पर गोली चला दी. घटना में युवक घायल हो गया.
भागलपुर: मधुसुदनपुर में स्वर्ण व्यापारी को रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने वाले कुख्यात मनुआ यादव ने फिर एक युवक पर गोली चला दी. घटना में युवक घायल हो गया. जानकारी के अनुसार ललमटिया इलाके के पासी टोला में घर पर चढ़ कर जिस युवक को गोली मारी है, उसे बाएं पैर में गोली लगी है.
पुलिस के मुताबिक घटना शाम साढ़े पांच बजे की है. सूचना पर पहुंची ललमटिया पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भेजा और आरोपित की गिरफ्तारी में जुट गयी. पुलिस ने घायल की पहचान पासी टोला निवासी अनोज कुमार चौधरी के रूप में की है. घायल ने बताया कि वह अपने घर के समीप बैठा था, अचानक पहुंचे मन्नू यादव उर्फ मनुआ ने गोली चला दी ,जो मेरे बाएं पैर में लगी है. गोली का छींटा हांथ में भी लगा है.
घायल को अस्पताल में दाखिल कराने के बाद पुलिस ने युवक से पूछताछ भी की. ललमटिया थानेदार मिथिलेश कुमार ने युवक ने विवाद के बारे में पूछने पर बताया कि उसकी आरोपी के साथ किसी तरह का विवाद नहीं था. पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










