मनीष कश्यप पर NSA: 'पुलिस को कहिए हाथ दूर रखे..', सुप्रीम कोर्ट में वकील की मांग और जज का जवाब जानें

Manish Kashyap News: तमिलनाडु प्रकरण में गिरफ्तार यूट्यूबर मनीष कश्यप के वकील ने सुप्रीम कोर्ट के जज से जो मांग की है उसे लेकर अब लोगों के मन में ये सवाल उठने लगा है कि क्या एनएसए के बाद अब सख्ती से मनीष से पूछताछ की जा रही है.
Manish Kashyap News: तमिलनाडु प्रकरण में गिरफ्तार यूट्यूबर मनीष कश्यप की मुश्किलें बढ़ गयी है. तमिलनाडु पुलिस ने एनएसए (Manish Kashyap NSA ) के तहत कार्रवाई करते हुए मनीष को रिमांड पर लिया है. मनीष कश्यप से पूछताछ की जा रही है. वहीं बिहार से बाहर भी मनीष कश्यप के ऊपर जब मुकदमे दर्ज किए गए हैं तो इससे राहत के लिए मनीष ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. सुप्रीम कोर्ट में बहस के दौरान मनीष कश्यप के वकील ने पुलिस के खिलाफ जो मांग जज से की. उसके अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मनीष कश्यप ने अलग-अलग जिलों में अपने ऊपर दर्ज मुकदमे को एकसाथ जोड़ने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डाली थी. अदालत इस मामले पर सुनवाई करेगी. फिलहाल मनीष कश्यप को मदुरै की अदालत ने रिमांड पर भेज दिया है. तमिलनाडु पुलिस ने बताया कि नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत मनीष को रिमांड पर लिया गया है. वहीं सुप्रीम कोर्ट में जब याचिका दायर की गयी तो मनीष कश्यप के वकील ने पुलिस को निर्देश देने की मांग की.
Also Read: मनीष कश्यप पर NSA लगने के बाद सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, जानिए राहत देने पर क्या बोले जज…
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मनीष कश्यप के वकील ने जज से कहा कि उनके मुवक्किल के ऊपर एनएसए लगा दिया गया. चीफ जस्टिस से वकील ने मांग की कि पुलिस को अपना हाथ मनीष से दूर रखने का निर्देश दिया जाए. जब सीनियर एडवोकेट हेगड़े ने बताया कि मनीष कश्यप पहले से पुलिस हिरासत में ही है तो जज ने कहा कि इस स्थिति में हम कैसे बलपूर्वक कार्रवाई से रोक सकते हैं. उन्होंने कहा कि अभीतक इस मामले के पेपर नहीं देखे हैं. आगे इसकी सुनवाई करेंगे.
बता दें कि मनीष कश्यप को जब तमिलनाडु पुलिस अपने साथ लेकर बिहार से गयी तो पटना एयरपोर्ट पर पहली बार मनीष कश्यप ने गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बात की थी. मनीष ने कहा था कि बिहार और तमिलनाडु पुलिस उसके साथ गलत सलूक नहीं कर रही. वहीं अब जब तमिलनाडु पुलिस ने एनएसए जैसा कठोर अधिनियम लगाकर पूछताछ शुरू किया है तो वकील की भी चिंता बढ़ी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




