विपक्षी एकता का ब्लू प्रिंट लेकर 22 को पटना आ रही हैं ममता बनर्जी, लालू व नीतीश के साथ होगी खास मीटिंग

Updated at : 20 Jun 2023 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
विपक्षी एकता का ब्लू प्रिंट लेकर 22 को पटना आ रही हैं ममता बनर्जी, लालू व नीतीश के साथ होगी खास मीटिंग

विपक्षी दलों की 23 जून को पटना में होने वाली महा बैठक में देश के तमाम भाजपा विरोधी नेता शामिल होंगे. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस महा बैठक से एक दिन पहले ही पटना पहुंच रही हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 22 जून को पटना पहुंचेंगी.

विज्ञापन

पटना. विपक्षी दलों की 23 जून को पटना में होने वाली महा बैठक में देश के तमाम भाजपा विरोधी नेता शामिल होंगे. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस महा बैठक से एक दिन पहले ही पटना पहुंच रही हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 22 जून को पटना पहुंचेंगी. कहा जा रहा है कि ममता बनर्जी भीतरखाने में बड़ी रणनीति बना रही हैं. उनका एक दिन पहले पटना आना उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

विपक्षी एकता के लिए खास ब्लू प्रिंट लेकरआ रही हैं ममता

ममता के 22 जून को पटना आने के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अलग-अलग बैठक करेंगी. नीतीश कुमार और लालू यादव से अलग-अलग होनेवाली इन मुलाकातों में ममता बनर्जी कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के साथ रिश्तों की सहजता पर बात करेंगी. साथ ही वाम दलों को लेकर असहजता की स्थिति पर भी लालू प्रसाद से उनकी बात हो सकती है. साथ ही कुछ ऐसी सीटें जहां दो या उससे अधिक दलों का दावा होगा, उसको लेकर भी उनकी नीतीश कुमार से बात होने की बात कही जा रही है. केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों पर चोट करने और प्रधानमंत्री पद दे चेहरे पर विपक्ष की ओर से पूछे जानेवाले सवालों का जबाव भी इन बैठकों में तलाशने की बात कही जा रही है.

नीतीश और लालू के साथ रहे हैं मधुर रिश्ते  

ममता बनर्जी का नीतीश कुमार और लालू यादव के साथ लंबा सियासी संबंध रहा है. अलग-अलग समय केंद्र की सरकारों में दोनों के साथ काम कर चुकी हैं. ऐसे में दोनों नेताओं के साथ ममता के राजनीतिक संबंध काफी पुराने हैं. ममता बनर्जी के सुझाव पर ही नीतीश कुमार ने पटना में यह महा बैठक आयोजित की है. 23 जून को होनेवाली बैठक में ममता बनर्जी के साथ उनके धुर विरोधी केरल के मुख्यमंत्री पिनयारी विजयन शामिल हो सकते हैं. साथ ही वामपंथी दलों से सीताराम येचुरी, डी राजा के भी बैठक में आने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन