मुस्लिम वोट के लिए अंधी हो गई हैं ममता, गिरिराज सिंह का बंगाल सीएम पर जोरदार हमला

Published by : Prashant Tiwari Updated At : 03 Nov 2024 8:48 PM

विज्ञापन

Bihar: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जोरदार निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने सीएम ममता को अंधी तक कह दिया.

विज्ञापन

बिहार के बक्सर पहुंचे भाजपा नेता व केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है. उन्होने कहा देश के अंदर एक ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जो देश बर्दाश्त नहीं करेगा. बंगाल से हिंदुओं का पलायन हो रहा है. बंगाल में काली पूजा विसर्जन के दौरान मुसलमान द्वारा हिंदुओं के साथ जो व्यवहार किया गया वह ममता बनर्जी को नहीं दिख रहा है. ममता बनर्जी अंधी हो गई है.वही ममता बनर्जी वोट की लालच व सत्ता की लोभ में घीरी हुई है.

बंगाल को बांग्लादेश बनाने की साजिश हो रही- गिरिराज सिंह

बंगाल में काली पूजा नहीं होगा तो कहा होगा. इस पूरे मामले पर राहुल गांधी चुप्पी क्यों साधे हुए हैं. बक्सर अतिथि गृह में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि विपक्ष के सभी लोग सनातन विरोधी हैं. बंगाल को बांग्लादेश बनाने की साजिश हो रही है. ये लोग बताएं कि क्या कभी हिंदुओं ने ताजिया पर पत्थर फेंका है. यह देश को यह बर्दाश्त नहीं है. बाबा बागेश्वर सनातन हिंदुओं को एक करने के लिए पद यात्रा निकाल रहे हैं. जिसको लेकर उनका कहना है कि उनका समर्थन देश के सारे संतो को निकलकर के देना चाहिए. क्योंकि पाकिस्तान में हिंदू बचे नहीं, बंगाल में जिस तरीके से हिंदुओं के साथ हो रहा है. 

लालू काल में कोई काम नहीं हुआ

वहीं उन्होंने कहा कि लालू काल में कोई काम नहीं हुआ था. लेकिन राजद पूछता है कि देश में क्या काम हुआ है तो उनकी बता दूं कि बिहार में गंगा नदी समेत 17 पुल दिया है. मोदी के कार्यकाल में मधेपुरा से लेकर माहरौड़ा तक दो रेल की फैक्ट्री लगी है. किसानों को मक्का की कीमत 10 रूपया मिलता था, जो आज 25 से 30 रूपया मिल रहा है. मनरेगा में जिस कांग्रेस के काल में लालू को 10 साल में केवल 9 हजार करोड़ रुपया दिया था वहीं मोदी सरकार ने 44 हजार करोड़ रुपया मनरेगा में दिया है. वहीं इस दौरान वुशु खेल में गोल्ड मेडल पाने वाली खिलाड़ी दीक्षा कुमारी को सम्मानित भी किया.  

इसे भी पढ़ें: CM योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ बयान पर भड़के तेजस्वी, बोले- इनका काम जहर उगलना…

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन