Make in Bihar: बिहार में सामान बनाकर भी बाहर बेचें, दूसरे राज्य में निवेश करनेवाले बिहारी से बोले शाहनवाज

Updated at : 03 Aug 2022 11:56 AM (IST)
विज्ञापन
Make in Bihar: बिहार में सामान बनाकर भी बाहर बेचें, दूसरे राज्य में निवेश करनेवाले बिहारी से बोले शाहनवाज

उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि देश के दूसरे हिस्सों में सफलता से उद्योग चला रहे बिहारी अपने उद्योग का नया विस्तार बिहार में करें. बिहार और इसके आसपास 54 करोड़ की आबादी का बड़ा बाजार उपलब्ध है.

विज्ञापन

पटना. उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि देश के दूसरे हिस्सों में सफलता से उद्योग चला रहे बिहारी अपने उद्योग का नया विस्तार बिहार में करें. बिहार और इसके आसपास 54 करोड़ की आबादी का बड़ा बाजार उपलब्ध है. उद्योग मंत्री ने यह बात दानापुर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान निवेशकों से कहीं.

बिहार में उत्पादन करने से फायदा होगा

उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में उत्पादन करने से यह फायदा होगा कि पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों के साथ-साथ नेपाल, बर्मा, बांग्लादेश समेत पड़ोसी मुल्कों में भी उत्पाद खपाने के लिए बाजार मिल सकेगा. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हमने बिहार के औद्योगिक क्षेत्रों की जमीन बेहद सस्ती कर दी है.

उद्योगों की स्थापना का संकल्प लेकर आगे बढ़ें

आकर्षक पॉलिसी के जरिये बहुत से इंसेंटिव्स का प्रावधान किया है. कहा कि बिहार के हर जिले में उद्योगों की स्थापना का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं. आधारभूत संरचना का विकास भी उद्योग के अनुकूल हो चुका है. जरुरत बस इतनी है कि उत्पादन लागत कम रखने के लिए बिहार में निवेश का इरादा कर लें.

बिहारी अपने उद्योग का नया विस्तार बिहार में करें

उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने निवेशकों से अपील की है कि देश के दूसरे हिस्सों में सफलता से उद्योग चला रहे बिहारी अपने उद्योग का नया विस्तार बिहार में करें. उन्होंने कहा कि बिहार और इसके आसपास 54 करोड़ की आबादी का बड़ा बाजार उपलब्ध है. राज्य में उत्पादन करिए और पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों के साथ नेपाल, वर्मा, बांग्लादेश समेत पड़ोसी मुल्कों में भी बेचिए.

बिहार में सामान बनाकर बाहर बेचें

मंत्री ने कहा कि दक्षिण और पश्चिम के राज्यों से बनकर सामान बिहार या पूर्वोत्तर भारत के राज्यों या इधर की सीमा से सटे पड़ोसी मुल्कों तक पहुंचने में न सिर्फ समय की बर्बादी होती है, बल्कि ट्रांसर्पोटेशन कॉस्ट भी काफी बढ़ जाता है. सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हमने बिहार के औद्योगिक क्षेत्रों की जमीन बेहद सस्ती कर दी है. आकर्षक पॉलिसी के जरिए बहुत से इंसेंटिव्स का प्रावधान किया है. बिहार में उद्योग का शानदार माहौल भी है.

बिहार में बड़े निवेश की शुरुआत

दानापुर में एक टाइल्स शोरूम के शुभारंभ के बाद मीडिया से बात करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में बड़े निवेश की शुरुआत हो चुकी है लेकिन बिहार के हर जिले में उद्योगों की स्थापना का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योग की सफलता के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं. आधारभूत संरचना का विकास भी उद्योग के अनुकूल हो चुका है. जरूरत बस इतनी है कि उत्पादन लागत कम रखने के लिए बिहार में निवेश का इरादा कर लें.

अपने उद्योग का नया विस्तार बिहार में करें

बिहार की जनता से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरी सरकार बिहार में उद्योगों की स्थापना को आसान बनाने के लिए तत्पर है और यहां उद्योगों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी स्थितियां अनुकूल हैं. मंत्री ने कहा कि देश के दूसरे हिस्सों में सफलता से उद्योग चला रहे बिहारी अपने उद्योग का नया विस्तार बिहार में करें. बिहार और इसके आसपास 54 करोड़ की आबादी का बड़ा बाजार उपलब्ध है. बिहार में उत्पादन करिए और पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों के साथ नेपाल, वर्मा, बांग्लादेश समेत पड़ोसी मुल्कों में भी बेचिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन