Madhubani News : वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 23 Sep 2025 10:13 PM

विज्ञापन

नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा भगवती ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना भक्तिमय माहौल में हुई.

विज्ञापन

मधुबनी.

नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा भगवती ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना भक्तिमय माहौल में हुई. मां ब्रह्मचारिणी तपस्या और आत्मसंयम की देवी है. उनकी पूजा से जीवन में स्थिरता और सुख की प्राप्ति होती है. वह ज्ञान और विवेक की देवी है, उनकी पूजा से बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है. ब्रह्मचारिणी व्रत का मुख्य संदेश संयम है. शास्त्र के अनुसार इंद्रीय संयम से ओजस की रक्षा होती है. ओजस ही शरीर की प्रतिरोधक शक्ति का मूल है. आधुनिक विज्ञान भी मानता है कि संयम और अनुशासन से डोपामिन लेवल संतुलित होता है. इससे मानसिक एकाग्रता और शारीरिक शक्ति दोनों में वृद्धि होती है. नवरात्र के दूसरे दिन भगवती दुर्गा की ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की गयी.

माता चंद्रघंटा की पूजा आज

मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में से एक माता चंद्रघंटा है. नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार को मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना होगी. माता के मस्तक पर अर्ध-चंद्र और एक घंटी विराजमान है. जिसके कारण उन्हें ””””चंद्रघंटा”””” नाम से जाना जाता है. मां चंद्रघंटा सिंह पर सवार होती है. दस भुजाओं वाली हैं और उनके हाथों में त्रिशूल, गदा, तलवार व अन्य अस्त्र-शस्त्र से सुशोभित है. मां चंद्रघंटा भक्तों के जीवन से भय और कष्ट दूर करती है और उन्हें निर्भयता व आंतरिक शांति प्रदान करती है. पं. पंकज झा शास्त्री ने कहा कि मां चंद्रघंटा को नाद (स्वर) और ऊर्जा का विज्ञान से जोड़ा जाता है. उनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र होने के कारण उन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है. ऐसा माना जाता है कि उनके स्वरूप के दर्शन और मंत्र जप से व्यक्ति के अंदर आध्यात्मिक और आत्मिक शक्ति जागृत होती है. साथ ही शारीरिक और मानसिक कष्ट दूर होते है. उनकी साधना से मणि चक्र सक्रिय होता है. इससे व्यक्ति निर्भय, साहसी और बुद्धिमान बनता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन