Madhubani News : जल संकट से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : जल संकट से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन

पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं ने परसा चौक के समीप उमगांव साहरघाट मुख्य सड़क एनएच 227 को जाम कर दिया.

विज्ञापन

हरलाखी. फुलहर पंचायत के वार्ड – 2 में शनिवार की सुबह पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं ने परसा चौक के समीप उमगांव साहरघाट मुख्य सड़क एनएच 227 को जाम कर दिया. इस दौरान महिलाओं ने जमकर हंगामा किया. वहीं, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान महिलाएं बीच सड़क पर बाल्टी व घड़ा लेकर बैठ गईं. वहीं, पुरुष भी उनके समर्थन में जुट गए. प्रदर्शनकारियों ने सड़क के दोनों ओर आवागमन को पूरी तरह बंद कर दिया. इस कारण एनएच 227 पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी. महिलाओं ने कहा कि पीने का पानी के लिए तरस रहे है. गांव के अधिकांश चापाकल सूख गया है. बच्चों को घर में छोड़ दूर जाकर पानी का व्यवस्था करनी पड़ रही है. महीनों से नल जल योजना बंद है. शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हुआ. उधर, एनएच जाम की खबर मिलते ही बीडीओ रवि शंकर पटेल थानाध्यक्ष अनूप कुमार, राजद नेता निशांत शेखर, समाजसेवी रंजीत ठाकुर समेत कई गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे. राजद नेता ने कहा कि सभी पंचायतों में शीघ्र नलजल योजना को सुचारू करने का आग्रह बीडीओ से किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन