जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, स्थायी समाधान की मांग
जलजमाव से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन। | Prabhat Khabar Network
मधुबनी के कलुआही में जलजमाव की समस्या से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रशासन से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की गई है।
Road Block Protest: कलुआही प्रखंड क्षेत्र की मलमल दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 11 और 12 में जलजमाव तथा जल निकासी की गंभीर समस्या को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. वर्षों से नाला जाम रहने और बारिश का पानी सड़क व गलियों में जमा होने से नाराज ग्रामीणों ने मुख्य सड़क जाम कर पंचायत प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया.
जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग
प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए जाम नालों की तत्काल सफाई, जल निकासी की स्थायी व्यवस्था और खुले नालों पर ढक्कन लगाने की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बारिश के बाद भी सड़क और गलियां तालाब में तब्दील हो जाती हैं.
छात्र-छात्राओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी
ग्रामीणों के अनुसार, जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से गंदा पानी कई दिनों तक जमा रहता है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है. सबसे अधिक परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं, महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार लोगों को उठानी पड़ रही है. इसी मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी स्कूल और कोचिंग के लिए आते-जाते हैं, लेकिन जलभराव और कीचड़ के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.
आंदोलन की दी चेतावनी
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई, जाम नालों की सफाई नहीं हुई और खुले नालों को ढका नहीं गया, तो वे प्रखंड कार्यालय का घेराव करेंगे और व्यापक आंदोलन शुरू करेंगे.
यह भी पढ़ें:
200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, मालदा-नेपाल ड्रग नेटवर्क का खुलासा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए