सड़क दुर्घटना में दो युवक जख्मी

Updated:
विज्ञापन

इस घटना में दो युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन

अंधराठाढ़ी . रुद्रपुर थाना क्षेत्र के हरना गांव के कमला नदी तटबंध सह सड़क पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस घटना में दो युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गये. उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. जख्मी युवक हरना गांव के अमन कुमार मंडल और बाबूबरही के जितेंद्र कुमार यादव बताया गया है. वहीं दोनों बाइक पर पीछे बैठे युवक को हल्की चोट लगी है. घटना सोमवार सुबह की है. बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार युवक भदुआर की तरफ से आ रहा था. वहीं दुसरा बाइक सवार युवक महरैल की ओर से आ रहा था. जहां हरना गांव में दोनों बाइक में टक्कर हो गयी. रूद्रपुर थानाध्यक्ष आयशा कुमारी ने कहा कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन