तालाब में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के उमगांव में तालाब में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई. जिसकी पहचान गणेश सहनी की दो वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी के रूप में की गयी है.

विज्ञापन

हरलाखी. थाना क्षेत्र के उमगांव में तालाब में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई. जिसकी पहचान गणेश सहनी की दो वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी के रूप में की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर बच्ची दरवाजे पर खेल रही थी. खेलने के क्रम में दरवाजे से सटे तालाब में जा गिरी. काफी देर बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की. फिर स्थानीय लोगों के सहयोग से तालाब में छानबीन की गयी. तालाब से बाहर निकालते ही बच्ची की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया. घटना से आहत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. गांव में मातम पसरा हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन