कमला बलान से अवैध बालू खनन करते दो ट्रैक्टर जब्त

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पिपराघाट के नजदीक जिला खनिज विकास पदाधिकारी ने छापामारी की तो दो ट्रैक्टर पर उजला बालू लादकर ले जाया जा रहा था.

विज्ञापन

झंझारपुर . कमला बलान नदी से अवैध बालू खनन मामले की शिकायत पर जिला खनन विकास पदाधिकारी संतोष कुमार ने छापेमारी की. सशस्त्र बल के साथ करीब ग्यारह बजे रात में आरएस थाना के पिपराघाट के नजदीक जिला खनिज विकास पदाधिकारी ने छापामारी की तो दो ट्रैक्टर पर उजला बालू लादकर ले जाया जा रहा था. पुलिस और अधिकारी को देखते ही दोनो ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया. दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर आर एस थाना लाया गया और रात में ही प्राथमिकी दर्ज कराई गई. दोनों ट्रैक्टर पर 29250 रुपये प्रति ट्रैक्टर जुर्माना लगाया गया है. दोनों ट्रैक्टर पर निबंधन संख्या भी अंकित नहीं है. दर्ज प्राथमिकी में चालक एवं वाहन मालिक को भी अभियुक्त बनाया गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन