शराब बेचते व खरीदते दो तस्कर गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
नगर परिषद के वार्ड 9 स्थित भंडारी टोला में शराब बेचने वाले और खरीदने वाले दोनों पुलिस के गिरफ्त में एक साथ आ गए.
विज्ञापन
झंझारपुर . गुप्त सूचना पर नगर परिषद के वार्ड 9 स्थित भंडारी टोला में शराब बेचने वाले और खरीदने वाले दोनों पुलिस के गिरफ्त में एक साथ आ गए. एसएचओ रंजीत कुमार ने कहा कि लौकही का अर्जुन साहनी नेपाली देसी शराब एक पेटी लेकर पहुंचा था. जिसमें 30 बोतलें थी. शराब को नगर परिषद वार्ड 9 के रहने वाले नंदकिशोर चौधरी के घर पहुंचाने आया था. पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी. अर्जुन साहनी जैसे ही नंदकिशोर चौधरी को शराब की डिलीवरी दे रहा था उसी समय पुलिस वहां पहुंची और शराब पहुंचाने वाले और खरीद कर बेचने वाले तस्कर को गिरफ्त में ले लिया. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन