Madhubani News : नाले का पानी सड़क पर फैल जाने से लोगों की बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : नाले का पानी सड़क पर फैल जाने से लोगों की बढ़ी परेशानी

शहर कई मोहल्ले में नाला नहीं रहने के कारण लोगों के घरों से निकलने वाला पानी सड़क फैल जाती है.

विज्ञापन

मधुबनी. शहर कई मोहल्ले में नाला नहीं रहने के कारण लोगों के घरों से निकलने वाला पानी सड़क फैल जाती है. जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. इसी तरह शहर के पंचवटी चौक से भौआड़ा जाने वाले रास्ते में बिन बरसात का पानी सड़क पर जमा हो से लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. राशूल कॉलोनी हॉस्पिटल रोड के फूल अंसारी, राजीव झा, मोहन झा, इस्माईल ने कहा कि मोहल्ले में दौ सौ परिवार रहते हैं. नाला नहीं रहने के कारण पानी सड़क पर फैल जाती है. जिसके कारण सड़क पर कई जगह पर गड्ढे बन गये हैं. नतीजतन हर समय मोहल्ले के लोग दुर्घटना की आशंका से सहमे रहते हैं. पिछले दिनों गड्ढे में ई रिक्शा फंसने के कारण उसमें सवार लोग पानी में गिर गये. फूल अंसारी ने कहा कि नगर निगम ने जमा पानी की निकासी करायी. लेकिन गंदगी सड़क पर रखने के कारण उससे निकलने वाले दुर्गंध से लोगो को परेशानी हो रही है. इस्माईल ने कहा कि बदबू के कारण हमलोग घर की खिड़की को हमेशा बंद रखते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला निर्माण के लिए नगर निगम प्रशासन को कई बार लिखा भी गया. लेकिन नाला निर्माण के प्रति नगर निगम प्रशासन दिलचस्पी नहीं ली. स्थानीय लोगों ने कहा कि चुनाव के बाद मुहल्ले के लोगों ने सड़क जाम करने का निर्णय लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन