परिवहन मंत्री ने लोगों की सुनी फरियाद

Updated:
विज्ञापन

परिवहन मंत्री शीला मंडल ने शुक्रवार को अपने निजी आवास पर आमजनों की फरियाद सुनी.

विज्ञापन

मधेपुर . सूबे की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने शुक्रवार को अपने निजी आवास पर आमजनों की फरियाद सुनी. जिले के विभिन्न जगह से आए लोगों की समस्याओं से अवगत होने के बाद उपस्थित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. मंत्री शीला मंडल ने दर्जनों लोगों की बारी-बारी से फरियाद सुनी. बताते चलें कि मंत्री जब भी अपने विधानसभा क्षेत्र में आती है तो लोगों की समस्याओं से अवगत होती है. परिवहन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में लगातार विकास हो रहा है. हरेक क्षेत्र में नई बुलंदियों को छुआ जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज महिलाएं घर से दस बजे रात में भी निकलती है तो परिजन उनके सुरक्षित अपने घर पहुंचने को लेकर निश्चिंत रहते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन