Madhubani News : सड़क अतिक्रमण रहने से जाम की समस्या बनी गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : सड़क अतिक्रमण रहने से जाम की समस्या बनी गंभीर

सिमरी बाजार में सड़क पर दुकान लगाए जाने व बेतरतीब बाइक खड़ी करने से जाम की समस्या गंभीर हो गयी है.

विज्ञापन

बिस्फी. ककरोल- दुवियाही के रास्ते तीसी – नरसाम – बिस्फी जाने वाली सड़क के सिमरी बाजार में सड़क पर दुकान लगाए जाने व बेतरतीब बाइक खड़ी करने से जाम की समस्या गंभीर हो गयी है. बड़ी गाड़ी की बात तो दूर, एक छोटे से चार पहिया गाड़ी आने के बाद जाम लग जा रहा है. लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. लोगों के इन समस्या से प्रशासन पूरी तरह बेखबर बनी हुई है. घंटों लोग जाम में फंसे रहते हें. दुकानदारों ने अतिक्रमण कर सड़क पर ही हर रोज अपनी दुकान सजाते हैं. ग्राहक दुकान के आगे बेतरतीब ढंग से अपनी बाइक खड़ी कर समान खरीदारी में लग जाते हैं. चार पहिया गाड़ी वाले हॉर्न बजाते रहते, लेकिन ग्राहक अपनी बाइक तबतक नहीं हटाते जब तक सामान की खरीदारी नहीं कर लेते. इस कारण जाम की समस्या हो जाती है. सड़क से बाइक हटाए जाने की बात कहने पर कई बार आपस में लोगों को झड़प भी हो जाती है. यहां तक की मारपीट भी हो जाती है. इसके बाद भी प्रशासन लोगों की इन समस्या पर ध्यान नहीं देता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन