300 बोतल शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बसैठ-साहरघाट डीकेबीएम एसएच-75 मुख्य सड़क में गैस गोदाम के निकट दो बाइक पर लदा 300 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद जब्त किया है.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. अनुमंडल उत्पाद पुलिस की टीम ने बसैठ-साहरघाट डीकेबीएम एसएच-75 मुख्य सड़क में गैस गोदाम के निकट दो बाइक पर लदा 300 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद जब्त किया है. साथ ही तीन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये तस्करों की पहचान बेनीपट्टी थाना के बसैठ के वार्ड 11 निवासी गुड्डू भंडारी, उसी जगह के सुरेश कुमार महतो और बसैठ के ही वार्ड 12 निवासी शुभम कुमार चौधरी के रूप में की गई है. गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई बेनीपट्टी अनुमंडल के उत्पाद थाना के एसआइ भोलेशंकर के नेतृत्व में की गई. एसआइ श्री शंकर ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर शराब माफियाओं के खिलाफ उत्पाद पुलिस लगातार अभियान चलाया जा रही है. पकड़े गये तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की भी बात कही.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन