Tejashwi Yadav: 200 यूनिट फ्री बिजली के बाद तेजस्वी का एक और ऐलान, बोले- मिथिलांचल के विकास के लिए बनाएंगे MDA

Updated:
विज्ञापन

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव इन दिनों कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के तहत दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे शनिवार को मधुबनी पहुंचे। मधुबनी में तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन

Tejashwi Yadav: बिहार में नेता विपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इन दिनों कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के तहत दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे शनिवार को मधुबनी पहुंचे। मधुबनी में तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मिथिलांचल का इतिहास गौरवशाली रहा है, लेकिन आज भी यहां वही समस्याएं हैं जो पहले थीं। अगर हमारी सरकार बनी तो मिथिलांचल विकास प्राधिकरण (MDA) बनाएंगे। यह प्राधिकरण मिथिलांचल के सर्वंगीण विकास के लिए गेम चेंजर साबित होगा। उन्होंने कहा, ‘दरभंगा और मधुबनी जिलों में NDA के एमपी हैं। दरभंगा और मधुबनी में अधिकांश विधायक भी एनडीए के हैं, लेकिन दोनों जिलों का हाल बेहाल है। हमने केवल 17 महीनों के अल्प कार्यकाल में अपने अधीन विभागों में यहां कई कार्य कराए। यहां के लोग वोट एनडीए को देते हैं, लेकिन उसके बदले में क्या मिला बेरोजगारी, महंगाई, लाचारी।’

आपके शहर में

विज्ञापन

कानून व्यवस्था पर कसा तंज

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर में आज भी गरीबी, पलायन, बाढ़ बड़ी समस्या है। बिहार की गिनती देश के सबसे गरीब राज्यों में होती है। यहां प्रति व्यक्ति आय काफी कम है। आज बिहार में बिजली भी महंगी है। राज्य में हमारी सरकार बनी तो 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आज बिहार में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन सरकार सोई है और पुलिस शराबबंदी को सफल करने में लगी है। बिहार में आज जमीन सर्वे का काम हो रहा है, लेकिन उसमें भी भ्रष्टाचार हो रहा है, लोग परेशान हैं।

10 से 17 सितंबर तक चलेगा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम

बता दें कि तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम यात्रा की शुरुआत मंगलवार को समस्तीपुर जिले से की। इस कार्यक्रम में वे सीधे कार्यकर्ताओं से बात कर फीडबैक ले रहे हैं और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन कर रहे हैं। कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का पहला चरण 10 सितंबर से शुरू हुआ है जो 17 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान तेजस्वी यादव समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।

इसे भी पढ़ें: बिहार में भूमि सर्वेक्षण के बीच विभाग के सचिव ने दिया बड़ा बयान, बोले-‘बहकावे में न आएं’

31000 लोगों का राशन कार्ड रद्द, ऐसी गलती करने वालों के खिलाफ लिया जा रहा एक्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन