दो माह से वेतन नहीं मिलने पर शिक्षकों का आंदोलन, 8 अगस्त को बीआरसी पर धरना

Updated:
विज्ञापन

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ, मधुबनी के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार कामत

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी के नियोजित शिक्षकों को दो माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनमें भारी असंतोष है. प्रोन्नति, सेवा पुस्तिका संधारण और स्थानांतरण जैसी कई अन्य समस्याएं भी लंबे समय से लंबित हैं. इन मांगों को लेकर 8 अगस्त को सभी बीआरसी पर एक दिवसीय धरना आयोजित किया जाएगा.

विज्ञापन

Teacher Salary News: बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ, मधुबनी के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार कामत और प्रधान सचिव अवधेश कुमार झा ने संयुक्त प्रेस बयान जारी कर बताया कि जिले के नियोजित शिक्षकों को पिछले दो माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. इसके अलावा प्रोन्नति, सेवा पुस्तिका के संधारण और स्थानांतरण सहित कई अन्य समस्याएं भी लंबे समय से लंबित हैं.

विज्ञापन

दो दशक की सेवा के बाद भी नहीं मिली प्रोन्नति

संघ के नेताओं ने कहा कि दो दशकों से अधिक सेवा पूरी करने के बावजूद शिक्षकों को कालबद्ध प्रोन्नति, स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति तथा प्रधानाध्यापक ग्रेड में प्रोन्नति का लाभ नहीं मिल रहा है. इससे शिक्षकों में असंतोष बढ़ रहा है.

सरप्लस घोषित कर किया जा रहा स्थानांतरण

प्रेस बयान में आरोप लगाया गया है कि वरीय शिक्षकों को मनमाने ढंग से सरप्लस घोषित कर जबरन स्थानांतरण किया जा रहा है. साथ ही लंबे समय से सेवा पुस्तिकाओं का संधारण और अद्यतन भी नहीं किया गया है, जिससे शिक्षकों को कई प्रशासनिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

8 अगस्त को सभी बीआरसी पर होगा धरना

संघ के अनुसार, शिक्षकों की इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर 8 अगस्त को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में संबंधित बीआरसी के समक्ष एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया जाएगा.

आंदोलन सफल बनाने की अपील

जिला अध्यक्ष संजीव कुमार कामत और प्रधान सचिव अवधेश कुमार झा ने जिले के सभी पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों और शिक्षक साथियों से अपने-अपने प्रखंडों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन को सफल बनाने की अपील की.

यह भी पढ़ें: सदर अस्पताल में बिचौलियों पर कार्रवाई, ओपीडी में चला जांच अभियान


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन