लौफा प्लस टू स्कूल में डॉ. राधाकृष्णन को किया गया नमन, शिक्षकों और छात्रों ने अर्पित किए पुष्प

Updated:
विज्ञापन

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करते शिक्षक व छात्र | Prabhat Khabar Network

मधुबनी के लौफा स्कूल में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन हुआ. इस दौरान भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया. शिक्षकों और छात्रों ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Teachers Day Celebration: मधुबनी के लखनौर प्रखंड स्थित प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय लौफा में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया. कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार प्रभात ने की. उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके बाद विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका बबिता कुशवाहा, वंदना कुमारी, राधा कुमारी, अन्नू कुमारी, राजेश कुमार, गणेश कुमार राम, मो. राजा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए.

शिक्षक दिवस के महत्व पर डाला प्रकाश

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. फात्मा बेगम, ज्योति कुमारी, देव कुमार, अनुराग सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे.

प्रधानाध्यापक विजय कुमार प्रभात ने अपने संबोधन में शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन और उनके विचार विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक हैं. उनके आदर्शों से विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और संस्कार की प्रेरणा मिलती है.

छात्रों से आदर्शों को अपनाने की अपील

प्रधानाध्यापक ने छात्रों से डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों को अपनाते हुए शिक्षा के साथ अनुशासन और संस्कार को जीवन में उतारने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने शिक्षा के महत्व तथा शिक्षक-छात्र संबंधों की भूमिका पर भी अपने विचार रखे.

यह भी पढ़ें

National Lok Adalat: मधुबनी में 12 सितंबर को लगेगी लोक अदालत, प्रचार रथ से गांव-गांव पहुंचाया जा रहा संदेश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन