राजनगर राज पैलेस में पहली बार मुख्यमंत्री का आगमन, पर्यटन स्थल की पहल को मिलेगी रफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का आगमन पर प्रेस वार्ता | Prabhat Khabar Network

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का राजनगर राज पैलेस में प्रस्तावित आगमन, जिले के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बनने जा रहा है. इस दौरे से राज पैलेस को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की लंबे समय से चली आ रही मांग को नई गति मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

CM Samrat Choudhary Visit: मधुबनी के राजनगर स्थित राज पैलेस में रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज हैं. मुख्यमंत्री के राजनगर राज पैलेस पहुंचने को लेकर विधायक सह अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुजीत पासवान ने शनिवार को राजनगर पब्लिक पुस्तकालय कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

विधायक सुजीत पासवान ने कहा कि रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का राजनगर राज पैलेस में आगमन राजनगर के लिए ऐतिहासिक दिन होगा. उनके अनुसार, राज पैलेस में पहली बार किसी मुख्यमंत्री का आगमन होने जा रहा है.

राज पैलेस को पर्यटन स्थल बनाने की मांग

विधायक ने बताया कि उन्होंने विधानसभा में गैर सरकारी संकल्प समिति के माध्यम से राजनगर राज पैलेस को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग उठायी थी. मुख्यमंत्री ने विधायक के इस प्रस्ताव में गहरी रुचि दिखायी है.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन से राज पैलेस को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में उम्मीद बढ़ी है. विधायक ने राजनगरवासियों से रविवार को राज पैलेस पहुंचकर मुख्यमंत्री का स्वागत करने की अपील की.

प्रेस वार्ता में भाजपा के पदाधिकारी रहे मौजूद

प्रेस वार्ता में विधायक सुजीत पासवान के साथ भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मृत्युंजय राय कुंदन, जिला पार्षद संजय राम, मंडल अध्यक्ष सुमन झा, राजीव झा और जिला मीडिया प्रभारी शेखर सुमन मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

Train Halt Demand: महरैल स्टेशन पर आनंद विहार–लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन के ठहराव की मांग, लोगों ने दिया धरना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन