मधुबनी में इस्कॉन का भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, नंद उत्सव और मटकी फोड़ लीला का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

इस्कॉन में पूजा अर्चना करते अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

मधुबनी में इस्कॉन ने टाउन क्लब मैदान में भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया. उत्सव में श्रद्धालुओं ने कथा, हरिनाम संकीर्तन और प्रसाद का आनंद लिया. अगले दिन नंद उत्सव, मटकी फोड़ लीला और श्रील प्रभुपाद की व्यास पूजा श्रद्धापूर्वक मनाई गई.

विज्ञापन

ISKCON Janmashtami Celebration: मधुबनी में इस्कॉन की ओर से टाउन क्लब मैदान, रेलवे स्टेशन के निकट शुक्रवार को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया. भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और शहरवासियों ने भाग लिया. कथा, हरिनाम संकीर्तन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे और प्रसाद की व्यवस्था की गयी. श्रद्धालुओं एवं आम लोगों के बीच विशेष रूप से एकादशी खीर प्रसाद का वितरण भी किया गया.

परिवार के साथ पहुंचे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मिथिला चित्रकला संस्थान के निदेशक चंद्रशेखर प्रसाद सिंह अपने परिवार के साथ पहुंचे. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और महोत्सव में सहभागिता की.

इस्कॉन मधुबनी के अध्यक्ष रामबलराम दास ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता से पूरा आयोजन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ.

नंद उत्सव और मटकी फोड़ लीला का आयोजन

रामबलराम दास ने बताया कि शनिवार को नंद उत्सव और मटकी फोड़ लीला का आयोजन किया गया. इसके साथ ही इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद जी की व्यास पूजा भी श्रद्धा और भक्ति के साथ की गयी.

यह भी पढ़ें

Teachers Day Celebration: लौफा स्कूल में डॉ. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि, छात्रों से उनके आदर्श अपनाने की अपील

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन