Madhubani News: जिला खेल भवन में 30 जुलाई से साप्ताहिक टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर

Updated:
विज्ञापन

टेबल टेनिस ट्रेनिंग कैंप का आयोजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी जिला खेल भवन में 30 जुलाई से सात दिवसीय टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह शिविर खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल, फिटनेस और खेल रणनीति को बेहतर बनाने पर केंद्रित होगा. आगामी जिला, राज्य और इंटर स्कूल प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को तैयार करना इसका मुख्य उद्देश्य है.

विज्ञापन

Madhubani News: जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में जिला खेल भवन में 30 जुलाई से सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह शिविर दोनों पालियों में संचालित होगा और 6 अगस्त तक चलेगा. इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को आगामी जिला, राज्य, इंटर स्कूल और कॉलेज स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है.

विज्ञापन

खिलाड़ियों के हर पहलू पर होगा फोकस

जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव संतोष झा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल, फिटनेस और खेल रणनीति समेत सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि वे आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर सकें.

प्रशिक्षण के लिए सभी संसाधनों की होगी व्यवस्था

संघ की अध्यक्ष विजेता देवी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के लिए आवश्यक सभी खेल उपकरण और प्रशिक्षण सामग्री की व्यवस्था की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास का माहौल मिल सके.

खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर कुमार रवि, अमर मिश्रा, सुनील ठाकुर, संदीप मंडल और मीनाक्षी ने सभी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण शिविर के लिए शुभकामनाएं दीं और आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन