झंझारपुर को मिलेंगी 3 बड़ी सौगातें! कुमैर पोखरा पर जैव विविधता पार्क, बस स्टैंड-बाजार समिति और STP का होगा विकास

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते डीएम आनन्द शर्मा व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झंझारपुर में विकास की गति तेज. कुमैर पोखरा पर बनेगा इको पार्क, बस स्टैंड व बाजार समिति में सुधार और सीवरेज समस्या का स्थायी समाधान होगा.

विज्ञापन

मधुबनी: झंझारपुर शहर के विकास को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है. एक ओर लंबे समय से चली आ रही इको पार्क की मांग पूरी होने की दिशा में कदम बढ़ा है, वहीं दूसरी ओर शहर की यातायात व्यवस्था, बाजार समिति और सीवरेज समस्या के समाधान को लेकर भी प्रशासनिक स्तर पर पहल की जा रही है.

विज्ञापन
निरीक्षण करते डीएम आनन्द शर्मा व अन्य | Prabhat Khabar Network
निरीक्षण करते डीएम आनन्द शर्मा व अन्य | Prabhat Khabar Network

कुमैर पोखरा पर बनेगा जैव विविधता पार्क

झंझारपुर शहर से सटे एनएच-27 के पूरब नरुआर मौजा स्थित कुमैर पोखरा के भिंडा पर अब जैव विविधता पार्क सह पारिस्थितिकी पार्क का निर्माण होगा. इसके लिए बिहार सरकार ने जमीन की स्वीकृति दे दी है.

जमीन को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को निःशुल्क अंतरविभागीय हस्तांतरण की स्वीकृति दी गयी है. इससे झंझारपुर में लंबे समय से प्रस्तावित इको पार्क के निर्माण का रास्ता साफ हुआ है.

बस स्टैंड में यातायात व्यवस्था सुधारने का निर्देश

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र का दौरा कर कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं और स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया.

डीएम सबसे पहले नगर परिषद के नवटोल गुमटी के समीप स्थित झंझारपुर बस स्टैंड पहुंचे. उन्होंने बस स्टैंड परिसर की स्थिति और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी, एसडीओ टोनी कुमारी और अन्य अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा और यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्देश दिये.

डीएम ने शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा.

निरीक्षण करते डीएम आनन्द शर्मा व अन्य | Prabhat Khabar Network
निरीक्षण करते डीएम आनन्द शर्मा व अन्य | Prabhat Khabar Network

बाजार समिति में नये निर्माण की तैयारी

बस स्टैंड के बाद जिलाधिकारी ने बाजार समिति, झंझारपुर का निरीक्षण किया. बाजार समिति परिसर में प्रस्तावित नये निर्माण कार्यों को लेकर तैयार विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के अनुसार उन्होंने भूमि का अवलोकन किया.

उन्होंने एसडीओ, जिला कृषि पदाधिकारी और जिला राजस्व पदाधिकारी को निर्माण प्रक्रिया से जुड़ी सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने का निर्देश दिया, ताकि प्रस्तावित कार्य समय पर शुरू किया जा सके.

सीवरेज समस्या के स्थायी समाधान के लिए STP

झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र में सीवरेज की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) और एफएसएसटी स्थल का भी डीएम ने निरीक्षण किया.

जानकारी के अनुसार कमला नदी के पूर्वी तटबंध पर झंझारपुर के वार्ड नंबर-16 में एसटीपी निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया. इस दौरान जिलाधिकारी आनंद शर्मा, एसडीओ टोनी कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

प्रशासन की ओर से इन योजनाओं के स्थल निरीक्षण के साथ आवश्यक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की कवायद की जा रही है.

यह भी पढ़ें

मधेपुर टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में AI और विज्ञान के भविष्य पर सेमिनार, विद्यार्थियों ने रखे विचार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन