1.95 किलो गांजा और इलेक्ट्रॉनिक तराजू संग तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

Updated:
विज्ञापन
जब्त गांजा के साथ दंडाधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

जब्त गांजा के साथ दंडाधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

मधेपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से गांजा, बाइक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद की गई है।

विज्ञापन

NDPS Act arrest: मधुबनी जिले के मधेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है. मधेपुर पुलिस ने मैनारही पुल के पास घेराबंदी कर एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.आरोपी के पास से 1 किलो 950 ग्राम गांजा, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक और गांजा तौलने वाली छोटी इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद की गई है. मधेपुर पुलिस के लिए कई वर्षों बाद गांजा तस्करी के खिलाफ यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है.

मामा के घर रहकर चला रहा था गांजा तस्करी का नेटवर्क

मधेपुर थानाध्यक्ष (इंस्पेक्टर) विश्वजीत कुमार ने बताया कि पीएसआई ऋतिक कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मैनारही पुल के पास घात लगाकर आरोपी को पकड़ा.गिरफ्तार तस्कर की पहचान अररिया संग्राम थाना क्षेत्र के नवानी पंचायत अंतर्गत गरहा टोल निवासी के रूप में हुई है. वह पिछले कई वर्षों से मैनारही गांव में अपने मामा के घर रह रहा था और इसी की आड़ में गांजा की अवैध खरीद-बिक्री का धंधा चला रहा था. पुलिस को पिछले कई दिनों से उसकी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद उस पर नजर रखी जा रही थी.

बाइक की डिक्की से मिला गांजा और इलेक्ट्रॉनिक तराजू

तलाशी लेने पर आरोपी की बाइक की डिक्की से 1 किलो 950 ग्राम गांजा और बिक्री के समय तौलने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक डिजिटल/इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त की गई.

NDPS एक्ट में मामला दर्ज, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी गांजे की यह खेप कहां से लाता था और किन-किन स्थानीय लोगों को सप्लाई करता था. पुलिस इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों व खरीदारों की पहचान करने में जुटी है


विज्ञापन
संजय कुमार

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन