Madhubani News : विस चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद भी प्रखंड कार्यालय में पसरा सन्नाटा

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : विस चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद भी प्रखंड कार्यालय में पसरा सन्नाटा

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत बेनीपट्टी विस के लिए मतदान संपन्न होने के दो दिन बाद गुरुवार को भी प्रखंड कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत बेनीपट्टी विस के लिए मतदान संपन्न होने के दो दिन बाद गुरुवार को भी प्रखंड कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा. दूर-दूर तक कोई व्यक्ति या कार्यालय कर्मी नही दिखे. अधिकांश कार्यालयों में महज एक से दो कर्मियों के द्वारा कार्यालय खोलकर खानापूरी करते दिखे. मिली जानकारी के अनुसार आरओ और एआरओ के अलावे अनुमंडल कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय एवं प्रखंड कार्यालय के करीब 25 से 30 कर्मियों की भी मतगणना केंद्र पर प्रतिनियुक्ति की गई है. ऐसे में कार्यालयों में कार्य संपादन के जगह पर कार्यालय खोलने की औपचारिकता पूरी करते हुए नजर आए. साथ ही आमजनों में भी मतगणना पूरी होने से पहले तक सरकारी कार्यालयों में कोई कार्य नही होने के कारण आमजन प्रखंड कार्यालय परिसर में पहुंचने की जहमत उठाना फिजूल समझते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन