मधुबनी: श्रावणी मेला की तैयारी तेज, तीन प्रमुख शिवालयों में बन रहे शौचालय और पेयजल की व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

बिस्फी भैरवा शिव मंदिर में बन रहा शौचालय | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्रावणी मेले के मद्देनजर मधुबनी के तीन प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. भैरवा, कपिलेश्वर और उग्रनाथ महादेव मंदिरों में शौचालय निर्माण और पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग पूरी तत्परता से जुटा है.

विज्ञापन

Madhubani News: श्रावणी मेला को लेकर जिले के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) की ओर से भैरवा शिव मंदिर (बिस्फी), कपिलेश्वर महादेव मंदिर (रहिका) और उग्रनाथ महादेव मंदिर (भवानीपुर, पंडौल) में शौचालय निर्माण और पेयजल व्यवस्था का कार्य तेजी से चल रहा है.

विज्ञापन

तीनों प्रमुख शिवालयों में बन रही सुविधाएं

विभाग के सहायक अभियंता बदीउज्जमा ने बताया कि मधुबनी प्रमंडल के तीनों प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था की जा रही है, ताकि श्रावणी मेले के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो.

कहां कितनी होगी व्यवस्था

सहायक अभियंता के अनुसार भैरवा शिव मंदिर, बिस्फी में 30 चलंत शौचालय और एक वीआईपी शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है. यहां पांच चापाकलों में मोटर लगाकर 20 नल लगाए जा रहे हैं.

कपिलेश्वर महादेव मंदिर, रहिका परिसर में चार चापाकलों में मोटर लगाकर 15 नल लगाए जाएंगे.

उग्रनाथ महादेव मंदिर, भवानीपुर (पंडौल) में 15 चलंत शौचालय, एक वीआईपी शौचालय तथा चार चापाकलों के माध्यम से 15 नल लगाने का कार्य किया जा रहा है.

हर सोमवारी को रहेगा पानी का टैंकर

सहायक अभियंता ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान प्रत्येक सोमवारी को तीनों शिवालयों में पेयजल के लिए पानी का टैंकर उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अलावा सभी प्रखंडों के कनीय अभियंताओं को रविवार शाम से सोमवार शाम सात बजे तक संबंधित शिवालयों में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें: विरोध-प्रदर्शन को लेकर प्रशासन अलर्ट, ड्रोन और वीडियोग्राफी से होगी निगरानी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन