Madhubani News : पैसे के लेनदेन में गोली मार कर हत्या

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 13 Nov 2025 10:19 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महुआ गांव स्थित वार्ड 4 निवासी मदन यादव की पैसे की लेनदेन में अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी.

विज्ञापन

खजौली. थाना क्षेत्र के महुआ गांव स्थित वार्ड 4 निवासी मदन यादव की पैसे की लेनदेन में अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. अपराधियों की पहचान कर ली गयी है. बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 1 बजे नरार पूर्वी निवासी अमरजीत यादव, सुक्की निवासी दीपांशु पासवान एवं छपराढी निवासी सूरज कुमार मोटरसाइकिल से महुआ गांव पहुंचे. इसके बाद मदन यादव को घर से बुलाया और उससे पैसे लेन देन को लेकर बातें करने लगा. इसी बीच गाली गलौज शुरू हो गया. इसके बाद मदन यादव को छाती के बगल में गोली मार दी. जिससे घटना स्थल पर ही मदन की मौत हो गयी. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. इस बीच गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग जमा हो गये. लोगों को आता देख दो अपराधी अमरजीत यादव व सूरज कुमार बाइक पर सवार होकर फरार हो गया. वहीं, एक अपराधी दीपांशु पासवान को ग्रामीणों ने पकड लिया. इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गयी. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जांच की. थानाध्यक्ष श्री सिंह ने सुक्की गांव निवासी दीपांशु पासवान को गिरफ्तार कर इलाज को लेकर सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. गिरफ्तार अपराधी दीपांशु पासवान ने थानाध्यक्ष को बताया कि मदन यादव का अमरजीत यादव के साथ पैसे का लेन देन था. जिसे वसूल कमरे वे लोग आये थे. मदन यादव की दो पुत्र आकाश कुमार यादव एवं विकास कुमार यादव ने बताया कि फरार अपराधी अमरजीत यादव एवं सूरज कुमार द्वारा मेरे पिता जी को हत्या करने की धमकी पूर्व से दिया जा रहा था. वही थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मदन यादव के पुत्र बिकास कुमार यादव के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान करते हुए फरार अपराधी को गिरफ्तारी के लिए सधन छापामारी अभियान तेज कर दी है. इस घटना के मौके पर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, एसआइ लोकेश कुमार, एएसआइ रंजय कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन